{"_id":"f5cf87b53ab73b3fbaa7da212b38d5c0","slug":"badminton-tournament-9","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीनियर बैडमिंटन टूर्नामेंट में कुहू ने जीता कांस्य","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
सीनियर बैडमिंटन टूर्नामेंट में कुहू ने जीता कांस्य
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 07 Jul 2014 02:25 PM IST
विज्ञापन
कुहू गर्ग ने बैडमिंटन कोर्ट पर जलवा बिखेरते हुए सीनियर वर्ग की प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतने में सफलता हासिल की।
विज्ञापन
थम गया सेमीफाइनल में सफर
हैदराबाद में 1 से 6 जुलाई तक आयोजित ऑल इंडिया सीनियर प्राइजमनी बैडमिंटन टूर्नामेंट में उत्तराखंड की कुहू गर्ग का सेमीफाइनल में सफर थम गया।
सेमीफाइनल मुकाबले में कुहू गर्ग और उनकी जोड़ीदार असम की निग्सी हजारिका को एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की प्रदाना गादरेव व सिक्की रेड्डी से 21-15, 21-15 के अंतर से हार का सामना करना पड़ा।
इससे पहले कुहू व निग्सी की जोड़ी ने पहले दौर में दिल्ली की गौरी व आंध्र प्रदेश की प्रमदा को 21-9, 21-14, दूसरे दौर में आंध्र प्रदेश की जमुना रानी व लीला लक्ष्मी को 19-21, 21-13, 21-17 से हराया था।
विज्ञापन
वहीं क्वार्टर फाइनल में कुहू व निग्सी ने रेलवे की धान्या नायर व एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की मोहिता सचदेवी की जोड़ी को 21-17, 21-19 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी।
विज्ञापन