{"_id":"6a76d976a5c5f82c72cbc2124267ba01","slug":"badminton-swimming-coaching-in-mohali-stadiums","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वीमिंग-बैडमिंटन की कोचिंग चाहिए तो यहां देखें","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
स्वीमिंग-बैडमिंटन की कोचिंग चाहिए तो यहां देखें
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Wed, 18 Jun 2014 03:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब सरकार ने मोहाली को खेलों के हब के तौर पर विकसित करने के लिए करोड़ों की लागत से छह स्पोर्ट्स स्टेडियम बनाए हैं। इसके अलावा एक अंतरराष्ट्रीय स्तर का हॉकी स्टेडियम भी बनाया गया है। ताकि खेलों के क्षेत्र को ज्यादा से ज्यादा बढ़ावा दिया जा सके।
विज्ञापन
यह बात पंजाब के खेल एवं यूथ वेलफेयर विभाग के सचिव केएस पन्नू ने कही। वह मंगलवार को सेक्टर-63 और सेक्टर-78 के स्पोर्ट्स स्टेडियम में स्वीमिंग और बैडमिंटन के कोचिंग सेंटरों का उद्घाटन करने के लिए आए थे।
विज्ञापन
पन्नू ने बताया कि इन कोचिंग सेंटरों में तजुर्बेकार कोच नियुक्त किए गए हैं। ताकि नए उभरते खिलाड़ियों को स्वीमिंग और बैडमिंटन में अंतरराष्ट्रीय स्तर की कोचिंग मिल सके और वह अच्छे खिलाड़ी बनकर दुनियाभर में नाम रोशन कर सकें। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से अपील की कि वह इन सेंटरों का ज्यादा से ज्यादा फायदा उठाएं।
विज्ञापन
इस मौके पर खेल विभाग के निदेशक तजिंदर सिंह धालीवाल ने बताया कि इन स्पोर्ट्स स्टेडियमों में स्थापित किए गए कोचिंग सेंटरों में हर तरह की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। जिला खेल अधिकारी मनोहर सिंह ने बताया कि स्वीमिंग और बैडमिंटन में करीब पांच सौ के लगभग खिलाड़ियों ने इन सेंटरों में रजिस्ट्रेशन करवाया है।
गमाडा ने खेल विभाग को सौंपे दो स्टेडियम
गमाडा द्वारा बनाए गए सात स्पोर्ट्स स्टेडियमों में से तीन को खेल विभाग को सौंप दिया गया है। इसमें सेक्टर-63 का स्पोर्ट्स कांपलेक्स और सेक्टर-78 के मल्टीपर्पस स्टेडियम के अलावा फेज-9 में बनाया गया हॉकी स्टेडियम शामिल है। इनमें से हॉकी स्टेडियम को पहले से ही खेल विभाग को सौंप दिया गया है।
सूत्रों के मुताबिक उक्त स्टेडियमों में खेल विभाग अपने स्तर पर कोचिंग सेंटर चलाएगा और बाकी स्टेडियमों में गमाडा खुद विभिन्न प्रकार के खेलों के लिए कोचिंग सेंटर जल्द शुरू करेगा। इसके लिए गमाडा ने गत दिनों कई खेलों के लिए कोच की भर्ती की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। उन्हें जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।