{"_id":"017067ce2e96ba44916159b4fd3a0a4a","slug":"badminton-star-lakshya-sen-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस जूनियर स्टार ने डेनमार्क में फहराया तिरंगा","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
इस जूनियर स्टार ने डेनमार्क में फहराया तिरंगा
अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 21 Apr 2014 10:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय बैडमिंटन के शाइनिंग स्टार लक्ष्य सेन ने डेनमार्क में डबल धमाल करते हुए देश का झंडा बुलंद किया है।
विज्ञापन
अब तक कुल 7 स्वर्ण व 2 रजत पदक जीते
ऐरोस जूनियर बैडमिंटन कप में अल्मोड़ा निवासी लक्ष्य सेन ने एकल और युगल वर्ग की ट्रॉफी जीती। इस सफलता के साथ ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लक्ष्य सेन अब तक कुल 7 स्वर्ण व 2 रजत पदक जीत चुके हैं।
डेनमार्क में 17 से 20 अप्रैल तक आयोजित ऐरोस जूनियर बैडमिंटन कप में भारत के लक्ष्य सेन ने अंडर-15 के एकल व युगल प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया।
चार दिवसीय टूर्नामेंट में फ्रांस, स्वीडन और स्काटलैंड के खिलाड़ियों को मात देकर एकल वर्ग के फाइनल में पहुंचे लक्ष्य सेन का खिताबी मुकाबला भारत के ही राहुल भारद्वाज से हुआ।
विज्ञापन
लक्ष्य सेन ने हासिल किया खिताब
सीधे सेटों में लक्ष्य सेन ने 21-18, 21-19 से जीत हासिल कर खिताब अपने नाम किया। इससे पहले राहुल भारद्वाज ने इंग्लैंड के जैस्पर टौफ्ट को 21-19, 21-11 से हराया था।
विज्ञापन
वहीं अंडर-15 युगल वर्ग में लक्ष्य सेन व कार्तिक गुलशन की भारतीय जोड़ी ने इंग्लैंड की पाव एरिक्सन व माद्स थौगरान की जोड़ी को पहले सेट में 21-19 से मात दी।
दूसरे सेट में इंग्लैंड की जोड़ी ने जबरदस्त वापसी की, लेकिन भारतीय जोड़ी ने संघर्षपूर्ण मैच में 25-23 से जीत दर्ज कर स्वर्ण पदक हासिल किया।
इससे पूर्व सेमीफाइनल में लक्ष्य सेन व कार्तिक गुलशन ने डेनमार्क के जैकब वैलिंग व जैस्पर टांप को 23-21, 11-21, 23-21 से हरा कर फाइनल में जगह बनाई थी।