{"_id":"8f72f69edbc55084911b60f32f3367a3","slug":"badminton-star-lakshya-sen","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब इस खिताब पर हैं नन्हे बैडमिंटन स्टार की निगाहें","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
अब इस खिताब पर हैं नन्हे बैडमिंटन स्टार की निगाहें
अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 21 Apr 2014 12:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के नन्हे बैडमिंटन स्टार लक्ष्य सेन के खेल की चमक डेनमार्क में भी दिखाई दी है।
विज्ञापन
ट्रॉफी के लिए अंतिम लड़ाई
ऐरोस जूनियर बैडमिंटन कप में विश्व के शीर्ष देशों के खिलाड़ियों को पीछे छोड़कर लक्ष्य सेन ने खिताबी मुकाबले में जगह बना ली है। रविवार को ट्रॉफी के लिए लक्ष्य अंतिम लड़ाई लड़ेंगे।
डेनमार्क में आयोजित ऐरोस जूनियर बैडमिंटन कप में देश का झंडा बुलंद करते हुए अल्मोड़ा के लक्ष्य सेन ने अंडर-15 वर्ग के एकल में अपने शानदार खेल से खिताबी दौर में जगह बना ली है।
विज्ञापन
शनिवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में लक्ष्य ने भारत के ही कार्तिक गुलशन को सीधे सेटों में 21-15 और 21-19 से शिकस्त दी।
इससे पहले लक्ष्य ने पहले दौर में फ्रांस के लियाना रामाना को 21-11, 21-13, दूसरे दौर में स्कॉटलैंड के फिलिप शुकोई को 21-11, 21-13 से हराया था।
प्री-क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य ने स्वीडन के मैडथ्रींगशन को 21-11, 21-15 और क्वार्टर फाइनल में फ्रांस के एर्नाड मार्केल को सीधे सेटों में 21-11, 21-16 से शिकस्त दी थी।
विज्ञापन