{"_id":"b56f62d96885c9016689d72bbf483f6f","slug":"badminton-player-prepare-for-olympic","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिशन ओलंपिक के लिए तैयार छोटे उस्ताद","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
मिशन ओलंपिक के लिए तैयार छोटे उस्ताद
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 01 Jul 2014 03:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छोटी उम्र में गजब की प्रतिभा से पूरी दुनिया को हैरान कर चुके उत्तराखंड के बैडमिंटन खिलाड़ी अब एक बड़े मिशन है।
विज्ञापन
ओलंपिक गेम्स-2020 तैयारी अभी से
इस मिशन का नाम है ओलंपिक गेम्स-2020। इसके आयोजन में भले ही अभी छह साल बाकी है, लेकिन बैडमिंटन के छोटे उस्तादों ने तैयारी अभी से शुरू कर दी है।
इसी मिशन के तहत राज्य के पांच खिलाड़ी देश की दो टॉप बैडमिंटन एकेडमियों में विशेष ट्रेनिंग ले रहे हैं। खास बता यह है कि ओलंपिक गोल्डक्वेस्ट पहले ही 2020 गेम्स के लिए लक्ष्य सेन का चयन कर चुका है।
वर्तमान समय में उत्तराखंड के युवा शटलरों ने बैडमिंटन कोर्ट में अपना दबदबा बनाया हुआ है। छोटी उम्र में गजब की प्रतिभा को देखते हुए इन खिलाड़ियों के लिए अब बड़ा सपना देखा जा रहा है।
विज्ञापन
यही कारण है कि ओलंपिक गेम्स को लक्ष्य बनाकर इन खिलाड़ियों को ट्रेनिंग दी जा रही है।
देश में अंडर-17 में नंबर एक चिराग सेन, उनके छोटे भाई लक्ष्य सेन, बोधित जोशी और अंडर-15 बालिका वर्ग में देश में नंबर-2 हिमांशी रावत को देश के नंबर एक बैडमिंटन खिलाड़ी रहे प्रकाश पादुकोण की बंगलूरू एकेडमी में विशेष कोचिंग दी जा रही है।
विज्ञापन
आदित्य जोशी भी प्रकाश पादुकोण के शिष्य
वर्ल्ड जूनियर रैंकिंग में नंबर एक बने आदित्य जोशी भी प्रकाश पादुकोण के ही शिष्य हैं। वहीं कुहु गर्ग हैदराबाद स्थित गोपीचंद एकेडमी में अपना खेल निखार रही हैं।
उत्तरांचल स्टेट बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव बीएस मनकोटी ने कहा कि एकेडमी में विदेशी कोच खिलाड़ियों को तैयार कर रहे हैं, जहां उनको सर्वश्रेष्ठ कंप्टीशन भी मिल रहा है।
इसके साथ ही खेल की सारी सुविधाएं कम फीस में दी जा रही हैं। एसोसिएशन खिलाड़ियों को अधिक से अधिक टूर्नामेंट में खेलने का मौका दे रही है।
हाल ही में अल्मोड़ा में भी प्रकाश पादुकोण एकेडमी ने विशेष कोचिंग सत्र लगाया था, जिसमें इंडोनेशियाई कोच ने ट्रेनिंग दी थी।
राज्य में तीन बैडमिंटन के कोच हैं, जिसमें से दो के खिलाड़ी अभी नेशनल रैंकिंग में हैं। ओलंपिक 2020 के लिए खिलाड़ी तैयार करने का लक्ष्य है। इसके लिए खिलाड़ियों का चयन कर बंगलुरू और हैदराबाद में विशेष कोचिंग और सुविधा भी दी जा रही है।
- अशोक कुमार, अध्यक्ष उत्तरांचल स्टेट बैडमिंटन एसोसिएशन