{"_id":"c0e3aca041336f62207a4a3b9bde43c2","slug":"badminton-championship-live-coverage-chandigarh-badminton-association","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ऐसी चैम्पियनशिप, जिसकी होगी लाइव कवरेज","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
एक ऐसी चैम्पियनशिप, जिसकी होगी लाइव कवरेज
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 29 Nov 2013 01:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैडमिंटन में जूनियर स्तर के खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए पहली बार इंटर स्टेट एवं जूनियर नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप की लाइव कवरेज कराई जा रही है।
चंडीगढ़ बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर से आयोजित यह चैंपियनशिप 27 नवंबर से 5 दिसंबर तक चलेगी।
चैंपियनशिप के मैच पीयू और सेक्टर 42 के बैडमिंटन हॉल में खेले जाएंगे। इसमें 33 राज्यों के 573 खिलाड़ी अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग में हिस्सा ले रहे हैं।
26-27 नवंबर को क्वालीफाइंग दौर और 28 नवंबर को मेन ड्रा के मुकाबले खेले गए। अब 29 नवंबर से मुख्य मुकाबले शुरू होंगे।
चंडीगढ़ बैडमिंटन एसोसिएशन के प्रधान एमसी सेठी ने बताया कि चैंपियनशिप का उद्घाटन 29 नवंबर को सुबह 10 बजे हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा करेंगे।
वीरवार को इस संबंध में पीयू में प्रेस वार्ता हुई। इसमें चंडीगढ़ बैडमिंटन एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी टीपीएस पुरी, चंडीगढ़ बैडमिंटन एसोसिएशन के प्रधान एमसी सेठी, चैंपियनशिप के ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी सुरिंदर महाजन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
ओवरएज खिलाड़ी नही खेल पाएंगे :
चंडीगढ़ बैडमिंटन एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी टीपीएस पुरी ने बताया कि सभी खिलाड़ियों का थ्री डब्ल्यू थ्री मेडिकल टेस्ट कराया जाएगा जिससे कि ओवरएज खिलाड़ियों का पता चला सके। इस चैंपियनशिप की लाइव कवरेज होगी।
(इस खबर पर प्रतिक्रिया देने के लिए नीचे के बॉक्स में कमेट करें, शेयर करने के लिए फेसबुक शेयर बटन पर क्लिक करें)