फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   badminton championship in uttarakhand

पहले दिन देहरादून और हरिद्वार का दबदबा

Tue, 01 Apr 2014 04:38 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 01 Apr 2014 04:38 PM IST
विज्ञापन
badminton championship in uttarakhand

राज्य स्तरीय वेटरन बैडमिंटन चैंपियनशिप के पहले दिन देहरादून और हरिद्वार के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। वहीं 45 से अधिक आयु वर्ग में टिहरी के खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाया।

विज्ञापन


परेड ग्राउंड स्थित बहुउद्देश्यीय क्रीड़ा हॉल में शुक्रवार को प्रतियोगिता का उद्घाटन जिलाधिकारी डा. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने किया।

इन्हें मिली जीत
पहले दिन पुरुष एकल वर्ग के 35 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में ललित ने आरएस वर्मा को 21-10, 21-12, गोविंद सिंह ने भूपेश पंत को 21-15, 21-16, प्रशांत जोशी ने वीसी जोशी को 21-12, 21-10, आरएस राना ने मनोज को 21-10, 21-13 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन


पढ़ें,हैंडसम दिखने के चक्कर में कहीं बन ना जाएं नपुंसक
विज्ञापन
विज्ञापन


राजेश ने धर्मेंद्र को 21-10, 21-13, चंदन पंवार ने जगदीश को 21-15, 21-14, अनुराग गुप्ता ने मनीष को 21-17, 21-18, भूपेंद्र रावत ने नरेंद्र को 21-18, 21-12 और दीपक पाल ने हरीश जोशी को 21-13, 21-16 से हराकर अगले दौर में जगह बनाई।


45 वर्ष से अधिक में ये जीते
45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में एन भूटियान ने राजेश को 21-19, 21-16, देव प्रकाश ने केडी कापड़ी को 21-13, 21-15, जितेंद्र बिष्ट ने एस सजवान को 21-16, 21-19 से हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया।

पढ़ें,केदारनाथ के रावल का भी रहा है विवादों से नाता

टूर्नामेंट के उद्घाटन अवसर पर जिला खेल अधिकारी सतीश सारकी, उप जिला खेल अधिकारी राजेश ममगाईं,  दुर्गा प्रसाद वर्मा, एससी विरमानी, नवनीत सेठी, एसके पटेल आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed