{"_id":"b6676f23ef38ab512d62eadd1e4881e8","slug":"badminton-championship-in-dehradun-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश के पुलिस अफसरों के बीच दून में होगी खिताबी जंग","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
देश के पुलिस अफसरों के बीच दून में होगी खिताबी जंग
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 06 Oct 2014 10:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सातवें ऑल इंडिया पुलिस बैडमिंटन चैंपियनशिप का आठ अक्तूबर को देहरादून के पुलिस लाईन में आगाज होगा। प्रतियोगिता में देशभर के पुलिस अफसरों के बीच खिताब के लिए जंग होगी। टूर्नामेंट में देश भर के 155 पुलिस अधिकारी बैडमिंटन के कोर्ट पर खुद को साबित करने के लिए उतरेंगे।
विज्ञापन
11 अक्टूबर तक चलेगा टूर्नामेंट
सोमवार को पत्रकार वार्ता में आयोजन सचिव डीआईजी अमित सिन्हा ने बताया कि पुलिस लाईन का बैडमिंटन हॉल मुख्य आयोजन स्थल है। 11 अक्तूबर तक प्रतियोगिता चलेगी।
विज्ञापन
राज्यपाल डॉ. अजीज कुरैशी टूर्नामेंट का उद्घाटन करेंगे। फाइनल मुकाबले भी यहीं खेले जाएंगे जबकि शेष मुकाबले परेड ग्राउंड स्थित बहुउद्देश्यीय क्रीड़ा हाल में होंगे।
विज्ञापन
अर्धसैनिक बल भी लेंगे भाग
टूर्नामेंट में नए बने राज्य तेलंगाना सहित करीब 20 राज्य शामिल हो रहे हैं। इसके साथ ही 8 केंद्रीय सुरक्षा बलों आईटीबीपी, आरपीएफ, एनएसजी, सीबीआई, आईबी, सीआरपीएफ, एसएसबी, बीएसएफ की टीमें भी प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने बताया कि आयोजन समिति का चेयरमैन डीजीपी बीएस सिद्धू हैं।
आयोजन समिति के सदस्य डीआईजी संजय गुंज्याल ने बताया कि 7 अपर पुलिस महानिदेशक, 12 पुलिस महानिरीक्षक, 17 पुलिस उप महानिरीक्षक, 27 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक तथा पुलिस अधीक्षक खेलने उतरेंगे।
टूर्नामेंट में चीफ रेफरी डीके सेन और पुनीता नागलिया को बनाया गया है। इस दौरान संयुक्त आयोजन सचिव एसएसपी अजय रौतेला, एसपी सिटी अजय सिंह, एसपी ट्रैफिक प्रदीप राय मौजूद थे।
इन वर्गों में होंगे मुकाबले
टीम इवेंट के साथ ही ओपन एकल, युगल, 45 प्लस, 55 प्लस आयु वर्ग, वेटरन एकल व युगल, मिश्रित युगल के मैच खेले जाएंगे।