{"_id":"77325a2cbcdfb4bb06947c38c8d53bf9","slug":"badminton-championship-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में दून के तीन शटलरों ने जीता गोल्ड","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
चंडीगढ़ में दून के तीन शटलरों ने जीता गोल्ड
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 14 Dec 2015 04:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ में आयोजित पीएनबी मेटलाइफ नॉर्थजोन जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप में दून के कबीर कंडवाल, विश्वेश असवाल और दिव्यांशी जोशी ने स्वर्ण पदक जीता। चैंपियनशिप में कुल आठ पदक उत्तराखंड को मिले।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में नौ से 12 दिसंबर तक चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के अंडर-8 बालक एकल वर्ग में कबीर कंडवाल ने पंजाब के अभय राज झा को 21-8, 21-12, अंडर-13 बालक एकल वर्ग में विश्वेश असवाल ने राजस्थान के जशांक कश्यप को 21-15, 21-11 और अंडर-13 बालिका एकल वर्ग में दिव्यांशी जोशी ने दून की ही दिव्यांशी रजवार को 21-16, 21-14 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन
अंडर-11 बालक एकल वर्ग में कबीर कंडवाल, अंडर-13 बालिका एकल वर्ग में दिव्यांशी रजवार, अंडर-15 व अंडर-16 बालिका एकल वर्ग में अल्मोड़ा की उन्नति बिष्ट ने रजत पदक अपनी झोली में डाले। इसके अलावा अंडर-11 बालक एकल वर्ग में स्पोर्ट्स कॉलेज के शौर्य पंत और हर्षित ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक विजेताओं को आठ हजार, रजत पदक को चार हजार और कांस्य पदक विजेता को दो हजार रुपये नगद ईनाम दिया गया। कोच दीपक रावत ने बताया कि सभी खिलाड़ियों ने पीएनबी मेटलाइफ ऑल इंडिया जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई कर लिया है, वो मार्च में दिल्ली में होने वाली चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे।