{"_id":"bc67c58a9c67d21c8b368f5b4500f6a1","slug":"athletics-tournament-in-mussoorie-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंट लारेंस बना एथलेटिक्स में ओवरआल चैंपियन","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
सेंट लारेंस बना एथलेटिक्स में ओवरआल चैंपियन
ब्यूरो/अमर उजाला, मसूरी
Updated Fri, 26 Sep 2014 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मसूरी में चल रही 14वीं क्षेत्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता की ओवरऑल ट्रॉफी पर सेंट लारेंस हाईस्कूल ने कब्जा जमाया। पांच हजार, 1500 और 800 मीटर सीनियर वर्ग बालक वर्ग दौड़ में राइका घनानंद के जगत पंवार, सीनियर बालक वर्ग की लंबी कूद, 400 मीटर और 200 मीटर दौड़ में भी स्कूल के प्रदीप सिंह चैंपियन रहे।
विज्ञापन
शुक्रवार शाम को सर्वे मैदान में 14वीं क्षेत्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का समापन हुआ। छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए।
जूनियर वर्ग में इन्होंने मारी बाजी
जूनियर बालिका वर्ग की 800, 1500 और 3000 मीटर दौड़ में सेंट लारेंस हाईस्कूल की राधा और सब-जूनियर बालिका वर्ग में सेंट लारेंस हाईस्कूल का रजित, जूनियर बालक वर्ग में प्रवीण सिंह चैंपियन रहे।
विज्ञापन
जूनियर बालक वर्ग के गोला, चक्का और भाला फेंक में निर्मला इंटर कॉलेज के शुभम, जूनियर बालिका वर्ग की 100, 200 मीटर दौड़ में सनातन धर्म गर्ल्स इंटर कालेज की स्तुति प्रथम रही।
विज्ञापन
सीनियर बालिका वर्ग में 5000, 1500, 800 मीटर दौड़ में सनातन धर्म गर्ल्स की भारती अव्वल रही।
सीनियर में इनका रहा जलवा
सीनियर बालिका वर्ग की 100, 200, 400 मीटर दौड़ में मसूरी गर्ल्स इंटर कॉलेज की आरती राजपूत ने बाजी मारी। गोला, चक्का और भाला फेंक जूनियर बालिका वर्ग में मसूरी गर्ल्स की सरस्वती थापा चैंपियन रही।
मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल, पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, पालिका सभासद विनोद सेमवाल, शशि रावत, सुभाषिनी बर्त्वाल, अनीता सक्सेना, नरेंद्र पडियार, सतीशचंद्र ढौडियाल, प्रधानाचार्य दिनेश रावत ने पुरस्कार दिए।