{"_id":"839d16698cff423ed4ff108ae7899eb7","slug":"athletics-meet-organise-in-gcg-sector-42-rajni-wins","type":"story","status":"publish","title_hn":"एथलेटिक्स मीट में दिखा गजब का जोश, रजनी विनर","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
एथलेटिक्स मीट में दिखा गजब का जोश, रजनी विनर
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 09 Feb 2014 12:27 AM IST
विज्ञापन
गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स सेक्टर-42 में शनिवार को वार्षिक एथलेटिक्स मीट का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन कॉलेज की प्रिंसिपल मनी बेदी ने किया। इस मौके पर निदेशक उच्च शिक्षा संदीप हंस बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे।
विज्ञापन
शनिवार को सेक्टर-42 स्थित गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स में एथलेटिक्स मीट का आयोजन किया गया। उद्घाटन समारोह की शुरूआत में स्कूली छात्राओं ने मार्च पास्ट कर सलामी दी।
विज्ञापन
एथलेटिक्स मीट के दौरान सौ मीटर, चार सौ व आठ सौ मीटर रेस, ट्रिपल जंप, हाई जंप, जेवलिन थ्रो, डिस्कस थ्रो, चाटी रेस का आयोजन किया गया। इसमें प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया।
विज्ञापन
एथलेटिक्स मीट में बीपीएड की रजनी को बेस्ट एथलीट के अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर स्टेट और नेशनल लेवल पर योगा, वेट लिफ्टिंग, टेबल टेनिस, बैडमिंटन में मेडल जीतने वाली छात्राओं को भी सम्मानित किया गया।