फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   athletic championship

ऊधमसिंह नगर ने जीती ओवरऑल चैंपियनशिप

Tue, 20 May 2014 04:25 PM IST
अंशुल डांगी / अमर उजाला, देहरादून
अंशुल डांगी / अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 20 May 2014 04:25 PM IST
विज्ञापन
athletic championship

12वीं उत्तराखंड स्टेट जूनियर एवं सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की ओवरऑल चैंपियन का खिताब ऊधमसिंह नगर ने अपने नाम कर लिया।

विज्ञापन


पुरुष ओपन वर्ग में देहरादून के नाम खिताब
पुरुष ओपन वर्ग में देहरादून ने खिताब पर कब्जा किया। वहीं अंडर-14, अंडर-16, अंडर-17 व अंडर-20 बालक वर्ग में ऊधमसिंह नगर चैंपियन बना।

बालिका वर्ग के अंडर-14 व अंडर-17 आयुवर्ग में गर्ल्स हॉस्टल अगस्त्यमुनि और अंडर-16 व अंडर-20 में देहरादून ने  खिताब जीते। महिला ओपन वर्ग का खिताब ऊधमसिंह नगर के नाम रहा।

महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में प्रतियोगिता के दूसरे दिन कई फाइनल मुकाबले खेले गए। समापन समारोह में महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के प्रभारी प्रधानाचार्य मनोज शर्मा ने पदक विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स कोच गुरुफूल सिंह, जिला खेल अधिकारी सतीश कुमार सार्की, उत्तराखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव संदीप शर्मा, राजेश ममगाईं, बीएस बाजवा, केजीएस कलसी, लोकेश कुमार, आदेश डबराल, एमसी शाह, बैडमिंटन कोच दीपक रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हैं स्वर्ण पदक विजेता
बालक वर्ग
अंडर-16
खेल ---------- नाम --- जिला

200 मीटर - मो. शादाब - ऊधमसिंहनगर
1000 मीटर - पवन - स्पोर्ट्स कॉलेज
चक्का फेंक - हिम्मत पाल सिंह - ऊधमसिंहनगर

अंडर-17
200 मीटर - मंगलवीर - ऊधमसिंहनगर
1500 मीटर - तारा भट्ट - पिथौरागढ़
चक्का फेंक - शिवम सैनी - हरिद्वार

अंडर-20
1500 मीटर - चंचल सिंह - पिथौरागढ़
चक्का फेंक - तेजवीर सिंह - ऊधमसिंहनगर
200 मीटर - रघुवीर सिंह - ऊधमसिंहनगर

ओपन पुरुष
1500मीटर - महेश चंद - देहरादून
चक्का फेंक - ताकेंदर सिंह - ओएनजीसी
200 मीटर - मदन कुमार - पिथौरागढ़

बालिका वर्ग
अंडर-14
600मीटर - सोनिया - गर्ल्स हॉस्टल अगस्त्यमुनि
अंडर-16
1000 मीटर - रिंकी बिंद - देहरादून
भाला फेंक - शिवानी - देहरादून
600मीटर - करिश्मा नायक - चंपावत

अंडर-17
200मीटर - अदिति गुप्ता - देहरादून

अंडर-20
भाला फेंक - वर्षा - देहरादून

ओपन महिला
1500 मीटर - गोविंदी - ऊधमसिंहनगर
भाला फेंक - वंशिका - देहरादून
200 मीटर - बबीता बिष्ट - पिथौरागढ़

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed