{"_id":"553c67e73f43a182cedc701170056233","slug":"athletes-showed-their-potential-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एथलीटों ने दिखाया अपना दमखम","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
एथलीटों ने दिखाया अपना दमखम
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 25 Feb 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनवाईसीएस और गेल इंडिया लिमिटेड की ओर से बुधवार को पुलिस लाइन में अंडर-14 और अंडर-17 बालक और बालिका वर्ग की एथलीट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अंडर-14 वर्ग में 100 मीटर, 200 मीटर जबकि अंडर-17 में 100, 200 और 800 मीटर दौड़ में देहरादून के करीब 490 बच्चों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
100 मीटर अंडर-14 बालक वर्ग में यशवीर सिंह, संजय नेगी, साहिल खान, अनवरत नेगी, सुमित बागे और अंडर-17 में अभिनय भसीन, मत्य गेरेवाण सिंह अव्वल रहे। वहीं अंडर-17 बालक वर्ग की 200 मीटर दौड़ में राजेंद्र कुमार और अभिज्ञान भसीन जबकि अंडर-14 बालक वर्ग में रोहित गुसांई, अंकुश चंदोलिया, श्रदेश लखेड़ा नंबर वन रहे। अंडर-17 के 800 मीटर वर्ग में सूर्या शाही, विवेक चोपड़ियाल अव्वल रहे।
विज्ञापन
वहीं, बालिका वर्ग में ममता भट्ट का दबदबा रहा। उसने अंडर-17 की 200 और 800 मीटर दौड़ में सबसे तेज दौड़ लगाकर पहला स्थान हासिल किया। ममता ने 800 मीटर रेस दो मिनट 39 सेकेंड में पूरी की।
विज्ञापन
इस दौरान एनवाईसीएस के स्टेट कॉर्डिनेटर राकेश डोभाल, पार्षद सरदार जीवन सिंह, विनय रतूड़ी, अशोक थपलियाल, संदीप रावत, अवधेश तिवारी, प्रदीप कुमार सहित टेक्निकल पार्टनर श्रादुल नैथानी आदि मौजूद रहे।