फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Asian Games Incheon, Indian Hockey Team wins Gold, 2 Players from Chandigarh

चंडीगढ़ से हॉकी सीखी और पाक को धूल चटाई

Fri, 03 Oct 2014 09:17 AM IST
संजीव पंगोत्रा/अमर उजाला, चंडीगढ़
संजीव पंगोत्रा/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 03 Oct 2014 09:17 AM IST
विज्ञापन
Asian Games Incheon, Indian Hockey Team wins Gold, 2 Players from Chandigarh

16 साल के लंबे इंतजार के बाद भारत ने आखिरी एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीत लिया। इस जीत में अहम भूमिका निभाने वाले धर्मवीर सिंह और रूपिंदरपाल ने चंडीगढ़ से ही हॉकी सीखी है।

विज्ञापन


भारत ने पाकिस्तान को इस मैच में पेनेल्टी शूटआउट में 4-2 से हराया। इन चार गोल में एक-एक गोल इन दोनों खिलाड़ियों ने ही किया। धर्मवीर और रूपिंदरपाल सेक्टर-42 स्थित हॉकी अकादमी के ट्रेनी रहे हैं।

विज्ञापन

सुबह ही फोन पर कहा था-जरूर जीतेंगे

Asian Games Incheon, Indian Hockey Team wins Gold, 2 Players from Chandigarh

धर्मवीर ने वीरवार सुबह ही अपने चचेरे भाई को फोन पर कहा था कि आज मैं जरूर खेलूंगा और पाकिस्तान को हरा कर रहेंगे। चचेरे भाई सुखबीर के अनुसार पिछले मैच में धर्मवीर की मसल्स खिंच गई थीं, इसलिए मैच खेलने को लेकर हमें आशंका थी।

धर्मवीर के भाई कुलविंदर ने बताया कि आज हमारे लिए जश्न का दिन है। रोपड़ में ढोली बुला लिया गया है। मां लाभ कौर का कहना था कि मेरे बेटे ने पूरे देश का नाम रोशन किया है। धर्मवीर सिंह का परिवार रोपड़ के पास गांव खैहराबाद का रहने वाला है। पिता खेती बाड़ी का काम करते हैं।

विज्ञापन

रूपिंदर ने वादा निभाया

Asian Games Incheon, Indian Hockey Team wins Gold, 2 Players from Chandigarh

एशियन गेम्स के लिए रवाना होने से पहले रूपिंदरपाल सिंह ने अमर उजाला से बातचीत में कहा था कि अगर फाइनल मुकाबला पाकिस्तान से हुआ तो बहुत रोचक होगा। हम जज्बातों पर काबू पाते हुए जीतने के लिए पूरा दम लगा देंगे।

रूपिंदर ने पहले ही मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ हैट्रिक लगाकर अपने इरादे जाहिर कर दिए थे। रूपिंदरपाल फरीदकोट के रहने वाले हैं और पिता वहां फर्नीचर का काम करते हैं।

विज्ञापन

सीनियर्स ने दी बधाई

Asian Games Incheon, Indian Hockey Team wins Gold, 2 Players from Chandigarh

इस जीत का लुत्फ उठाएं, रियो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने पर मेरी तरफ से सभी खिलाड़ियों को बधाई।’
- बलबीर सिंह सीनियर, पूर्व ओलंपियन और 1975 की विश्वकप विजेता टीम के कोच

काफी समय से इस गोल्ड की प्रतीक्षा थी, एशियाड में यह सपना पूरा हुआ है।
- सतेंद्र शर्मा, अंतरराष्ट्रीय हॉकी एंपायर

मुझे इस जीत की बहुत खुशी हैं, फिर भी टीम ने अभी लंबा सफर तय करना है। यह तो अभी शुरुआत हैं।
- राजिंदर सिंह सीनियर, पूर्व भारतीय कोच

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed