फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Asian Archery Championship, India win gold

एशियन आर्चरी चैंपियन: भारत को गोल्ड

Fri, 14 Mar 2014 05:14 PM IST
संजीव पंगोत्रा/अमर उजाला चंडीगढ़
संजीव पंगोत्रा/अमर उजाला चंडीगढ़ Updated Fri, 14 Mar 2014 05:14 PM IST
विज्ञापन
Asian Archery Championship, India win gold

सिटी ब्यूटीफुल के आर्चर ने बैंकाक में खेली जा रही एशियन आर्चरी ग्र्रैंड प्रिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड पर निशाना साधा।

विज्ञापन


चैंपियनशिप में वीरवार को टीम इवेंट के मुकाबले खेले गए। इनमें भारत के लड़के और लड़कियों ने टीम इवेंट में गोल्ड मेडल जीते।

चैंपियनशिप में शुक्रवार को एकल वर्ग के मुकाबले खेले जाएंगे। बैंकाक में एशियन आर्चरी ग्रैंड प्रिक्स चैंपियनशिप 11-15 मार्च के बीच तक खेली जाएगी। आज खेले गए टीम इवेंट में भारत के लड़कों की टीम ने रिकर्व में गोल्ड मेडल जीता।

वहीं, लड़कियों की टीम ने कंपाउंड में गोल्ड मेडल जीतकर देश का मान बढ़ाया। लड़कों की टीम ने फाइनल में चाइनीज ताइपेई टीम को हराकर विजेता बनी।

लड़कियों की विजेता टीम में गगनदीप कौर, प्रवीना कुमारी, लीली चानू, वी. ज्योति सुरेखा शामिल हैं। वहीं, लड़कों की टीम में कपिल, अंतनू दास झारखंड, ज्यंता झारखंड, तरुणदीप शामिल हैं।
विज्ञापन


कड़ी मेहनत काम आई
कपिल लेक स्थिति आर्चरी एकेडमी के ट्रेंनी हैं। यहीं से तीरंदाजी की बारीकियां सीखी है और आज वह भारतीय आर्चरी टीम का हिस्सा बने।

बैंकाक जाने से पहले कपिल ने अमर उजाला से बातचीत में बताया था कि टीम ने कैंप में कोरियाई कोच लिम चे वूंग की निगरानी में कड़ा अभ्यास किया हैं।

बैंकाक में गोल्ड जीतने के बाद कपिल ने बताया कि पिछले साल वर्ल्ड कप में की गई गलतियों से टीम ने सबक सीखते हुए इस बार कोई गलती नही की और गोल्ड जीतने में कामयाबी पाई। इस जीत के बाद टीम के सभी सदस्यों में खुशी का महौल बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed