फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Arnold Schwarzenegger give trophy to 'heera'

हॉलीवुड किंग से ट्रॉफी लेकर आया शहर का 'हीरा'

Thu, 13 Mar 2014 02:41 PM IST
संजीव पंगोत्रा/अमर उजाला, चंडीगढ़
संजीव पंगोत्रा/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 13 Mar 2014 02:41 PM IST
विज्ञापन
Arnold Schwarzenegger give trophy to 'heera'

द टर्मिनेटर, कमांडो जैसी सुपरहिट हॉलीवुड फिल्में देने वाले और मात्र 20 वर्ष की उम्र में मिस्टर यूनिवर्स का अवार्ड जीतने वाले अरनॉल्ड श्वाजनेजर के हाथों ट्राफी लेने का सपना वर्ल्ड का हर बॉडी बिल्डर देखता है, लेकिन यह सपना किसी का ही हकीकत में बदलता है।

विज्ञापन


भारत में बॉडी बिल्डिंग करने वालों की खुशी का उस समय ठिकाना नहीं रहा, जब हीरा लाल ने अरनॉल्ड श्वाजनेजर अमेच्योर चैंपियनशिप में दूसरे स्थान पर रहते हुए ट्राफी जीती।
विज्ञापन


इसी के साथ वह देश के पहले बॉडी बिल्डर बन गए जिन्होंने यह मुकाम हासिल किया। अमेरिका में हुई चैंपियनशिप में वर्ल्ड के बेहतरीन बॉडी बिल्डरों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अरनॉल्ड श्वाजनेजर अमेच्योर चैंपियनशिप का फाइनल राउंड खेला गया। फाइनल में बॉडी बिर्ल्ड्स का हौसला बढ़ाने के लिए स्वयं अरनॉल्ड उपस्थित रहे।

पहले स्थान के लिए भारत और हांगकांग के बीच कांटे की टक्कर रही। आखिरी मौके पर कुछ अंकों से हांगकांग के ली लेप ची ने बाजी मार ली और विजेता बने।

भारत के हीरा लाल दूसरे स्थान पर रहे। मोकाटो ताशीरो तीसरे स्थान पर रहे। अमेरिका से लौटने के बाद हीरा लाल ने खास बातचीत में बताया कि वह लम्हा मेरे लिए अद्भुत था, जब अरनॉल्ड श्वाजनेजर ने अपने हाथ्ा से मुझे ट्राफी दी।

शाकाहारी हैं हीरा लाल
बॉडी का आकार बढ़ाने के लिए और फिट रहने के लिए बॉडी बिल्डर रोजाना नॉन वेज और अंडों का सहारा लेते हैं। वहीं हीरा लाल शुद्ध शाकाहारी हैं।

खुद को फिट रखने के लिए वह साधारण डाइट लेते हैं। वह फ्रूट जूस, पनीर और दाल खाते हैं। दिन में तीन घंटे रोजाना जिम करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed