{"_id":"db556137b7d9b9b3c13402349565491a","slug":"arjuna-awardee-did-opening-of-shooting-range-in-pu","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानवजीत संधू ने मारा शॉट और... खुल गई शूटिंग रेंज","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
मानवजीत संधू ने मारा शॉट और... खुल गई शूटिंग रेंज
संजीव पंगोत्रा/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 11 Feb 2014 07:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश के बेहतरीन शूटरों के बीच अर्जुन अवार्डी और राजीव गांधी खेल रत्न अवार्डी मानवजीत सिंह संधू ने मंगलवार को पंजाब यूनिवर्सिटी में बनी नई शूटिंग रेंज में शॉट्स लगाकर उद्धाटन किया।
विज्ञापन
पीयू में बनी 10 मीटर शूटिंग रेंज की शुरूआत ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी शूटिंग चैंपियनशिप से शुरू हुई। चैंपियनशिप 11 से 15 फरवरी तक होने वाली चैंपियनशिप से होगी।
विज्ञापन
मंगलवार को अभ्यास मैच होंगे। बुधवार से चैंपियनशिप के मुकाबले (मेन/वुमेन) शुरू होंगे। इसमें देशभर के इंटरनेशनल और नेशनल स्तर के शूटर शामिल होंगे।
इसमें 66 यूनिवर्सिटी से चार सौ के करीब शूटर हिस्सा ले रहे हैं। उद्धाटन मौके पर मानवजीत संधू को के साथ अंत्तराष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीतने वाली चेतपप्रीत कौर और हरवीन भी उपस्थित रही।
विज्ञापन
इन्हें पीयू के डॉयरेक्टर स्पोर्ट्स दलविंदर सिंह ने सम्मानित किया। इतनी संख्या में युवा शूटरों के पीयू में होने वाली ऑल इंडिया इंटर यूनिवसिटी में हिस्सा लेने से मानवजीत सिंह संधू काफी उत्साहित नजर आए।
इन्होंने कहा अब वह दिन दूर नही जब देश को शूटिंग में और अधिक मेडल मिलने शुरू होंगे। आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी शूटिंग चैंपियनशिप में भारतीय शूटिंग टीम में शामिल कई खिलाड़ी शामिल होंगे।
अंतरराष्ट्रीय शूटरों में राजस्थान की आपूर्ति, दिल्ली की सांदली, श्रयास, पीयू की अजितेश, अमन, अंजुम मोदगिल, शेफाली तोमर, मनदीप सोढी समेत कई अन्य नेशनल लेवल के शूटर अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए नजर आएंगे।।