फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   archery training in dehradun.

देहरादून में तैयार होंगे अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज

Sun, 29 Mar 2015 01:08 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 29 Mar 2015 01:08 PM IST
विज्ञापन
archery training in dehradun.

देहरादून के परेड ग्राउंड में अब दीपिका कुमारी जैसे अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज भी तैयार होंगे। खेल विभाग प्रदेश में तीरंदाजी शुरू करने जा रहा है, जिसकी शुरुआत राजधानी से होगी।

विज्ञापन


जिला खेल विभाग देहरादून ने 10 महीने के तीरंदाजी प्रशिक्षण शिविर के लिए अनुमति दे दी है। साथ ही प्रशिक्षक के लिए आवेदन मांगे गए हैं। राष्ट्रीय खेल 2018 की मेजबानी मिलने के बाद उत्तराखंड में नए खेलों को भी तवज्जो दी जाने लगी है।
विज्ञापन

परेड ग्राउंड में खेल सत्र 2015-16 में तीरंदाजी को नए खेल के रूप में शामिल किया जा रहा है। इसके लिए नए बने खेल परिसर में जगह का चयन होना है।

बता दें कि तीरंदाजी में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश को काफी पदक मिले हैं और राष्ट्रीय स्तर पर भी निशानेबाजों का जलवा दिखाई देता है। उत्तराखंड से संदीप डुकलान ही एकमात्र अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंच सके हैं। अब खेल विभाग ने प्रदेश में तीरंदाज तैयार करने की कवायद शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल तीरंदाजी के लिए जगह का चयन होना है। जानकारी के अनुसार निशानेबाज से निशाने की दूरी 30 और 50 मीटर होती है। इसके साथ ही निशाने से पीछे भी करीब 30 मीटर जगह खाली होनी आवश्यक है। जिला खेल अधिकारी सतीश सार्की ने बताया कि करीब 100 मीटर जगह चाहिए।


परेड ग्राउंड में टेनिस कोर्ट के पीछे वाली जगह को फिलहाल चुना गया है, जहां दो टारगेट लगाने के लिए जगह है। प्रशिक्षक के लिए आवेदन मांगे गए हैं, प्रशिक्षक का चयन होने के बाद 15 अप्रैल से तीरंदाजी भी शुरू कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed