फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Archery Championship in Taiwan from 29 October

ताईवान में भारत का प्रतनिधित्व करेगा चंडीगढ़ का ये लाल

Fri, 25 Oct 2013 01:06 PM IST
संजीव पंगोत्रा/चंडीगढ़
संजीव पंगोत्रा/चंडीगढ़ Updated Fri, 25 Oct 2013 01:06 PM IST
विज्ञापन
Archery Championship in Taiwan from 29 October

ताईवान में 29 अक्तूबर से 3 नवंबर तक एशियन चैंपियनशिप का आयोजन किया जाना हैं। इसमें भारतीय तीरंदाजी पुरुष टीम में सिटी ब्यूटीफुल के स्टार आर्चर कपिल को शमिल किया गया हैं।

विज्ञापन


वह वहां पर 70 मीटर रिकर्व इवेंट में हिस्सा लेंगे। कपिल लेक स्थित आर्चरी एकेडमी के एकमात्र आर्चर हैं जोकि भारतीय टीम में शमिल हुए हैं।

वे एक महीने से औरंगाबाद में लगने वाले भारतीय शिविर में अन्य खिलाड़ियाें के साथ एशियन चैंपियनशिप के लिए अभ्यास कर रहे हैं। वे  26 अक्तूबर को ताईवान के लिए उड़ान भरेंगे।
विज्ञापन


कपिल पिछले महीने सितंबर में तुर्की में खेली गई वर्ल्ड आर्चरी चैंपियनशिप में हिस्सा ले चुके हैं। सीनियर भारतीय टीम में वे क्वार्टर फाइनल तक पहुंचने में कामयाब रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्वार्टर फाइनल में कपिल 2008 ओलंपिक के ब्रांज मेडलिस्ट चीन के दाई को कड़ी टक्कर दी थी।

कपिल ने बताया कि वर्ल्ड आर्चरी चैंपियनशिप के दौरान तुर्की में तेज हवाआें की गति कुछ अधिक तेज थी, इसी वजह से वे निशाना चूक गए।

तैयारी-
कपिल ने कहा कि वर्ल्ड चैंपियनशिप में हुई गलतियाें से सीख लेते हुए इस बार कड़ा अभ्यास  किया हैं। इस बार अधिक ध्यान तेज हवा के बहाव के मुताबिक निशाना साधने का किया हैं।

मौसम से तालमेल बिठाने के लिए ताईवान भी कुछ पहले जा रहा हूं। यह भी एक चुनौती है।
 
उपलिब्धियां
वर्ष 2012 लिथुआनिया में खेली गई वर्ल्ड आर्चरी चैंपियनशिप में टीम में गोल्ड मेडल और एकल वर्ग में खेलते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया।
- 2012 में सीनियर वर्ग में नेशनल चैंपियन बने

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed