फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   archery camp_punjab university_chandigarh

आर्चरी कैंपः एशियन मेडलिस्ट की निगाहें मेडल पर

Mon, 30 Dec 2013 04:56 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 30 Dec 2013 04:56 PM IST
विज्ञापन
archery camp_punjab university_chandigarh
पीयू के ग्राउंड में जैसे ही प्रवेश करते हैं सामने नजर पड़ती है ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी अर्चरी चैंपियनशिप के लिए लगाए गए कैंप पर। जहां कई लड़के और लड़कियां तीरंदाजी के अभ्यास में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन


हाथों में बड़े-बड़े मॉडर्न धनुष जिनकी प्रत्यंचाएं उन्होंने कान तक खींच रखी है। बाण सधे हैं। खिलाड़ी सामने टारगेट पर टकटकी लगाए हुए हैं।

कई के तीर सटीक लगते हैं तो कई लक्ष्य भेदने से चूक जाते हैं। इनके पीछे कोच विकास शास्त्री मुस्तैदी के साथ निशानेबाजों को उनकी गलतियां बताने में लगे हुए हैं।
विज्ञापन


पीयू में जनवरी में ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी अर्चरी चैंपियनशिप खेली जानी हैं। इसमें देश भर से 40 आर्चरी टीमें हिस्सा ले रही हैं। इसके लिए 18 दिसंबर से पीयू के ग्राउंड में कैंप लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें लेक स्थित आर्चरी एकेडमी के कई खिलाड़ी पदक जीतने के लिए कड़ा अभ्यास करने में जुटे हैं। एकेडमी ने देश को कई अंतराष्ट्रीय लेवल केखिलाड़ी दिए है।

इन खिलाड़ियों ने अंतराष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीतकर देश के साथ-साथ शहर का मान भी बढ़ाया है। पिछले साल पीयू ने टीम इवेंट में 1 सिल्वर, 1 ब्रोंज, एकल में 1 ब्रांज मेडल जीता था। शास्त्री केअनुसार, इस बार प्रतियोगिता काफी टफ होने वाली है।

पंजाबी यूनिवर्सिटी और कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से कड़ा मुकाबला होगा। पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला की टीम में एशियन मेडलिस्ट पूर्णिया प्रभा और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी से अमृतसर से वर्ल्ड गेम्स में बेहतरीन प्रदर्शन कर चुके अभिषेक फार्म में हैं।

वहीं, वर्ल्ड कप में मेडल जीत चुके रजत चौहान भी चुनौती पेश करेंगे। कोच विकास शास्त्री ने कहा कि इन खिलाड़ियों को शहर के अंतराष्ट्रीय स्तर पर खेल चुके नवदीप सिंह बराड़ और नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट पिंकी रानी से सामना करना पड़ेगा। उन्होंने दोनों खिलाड़ी इसके लिए कड़ा अभ्यास कर रहे हैं।


इन पर होंगी निगाहें

वर्ल्ड कप पदक विजेता रजत चौहान, एशियन मेडलिस्ट पूर्णिया प्रभा, वर्ल्ड गेम्स में खेल चुके अभिषेक, अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी नवदीप सिंह बराड़ पर इस बार सबकी निगाहें होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed