{"_id":"c437f798438a57e320a1498a0b0ee72c","slug":"archary-center-close-without-coach","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोच न होने से आर्चरी सेंटर में ट्रेनिंग बंद ","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
कोच न होने से आर्चरी सेंटर में ट्रेनिंग बंद
संजीव पंगोत्रा/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 10 Feb 2014 02:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश के लिए कई मेडल जीतने वाला लेक स्पोर्ट्स क्लब स्थित आर्चरी सेंटर इन दिनों बंद पड़ा है।
विज्ञापन
इस आर्चरी सेंटर में रोजाना करीब जूनियर और सीनयर 50 से अधिक खिलाड़ी तीरंदाजी का अभ्यास करते थे। बिना कोच के खिलाड़ियों ने यहां आना भी बंद कर दिया है।
लेक स्पोर्ट्स क्लब स्थित आर्चरी सेंटर इन दिनों बिना कोच के है। यहां के कोच विकास शास्त्री का चयन स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया में हो गया है। वह 31 जनवरी को एनआइएस पटियाला चले गए हैं।
कोच के जाने के बाद से इस सेंटर पर खिलाड़ियाें की आवाजाही भी कम हो गई है।एक समय यहां पर कई खिलाड़ी प्रैक्टिस के लिए आते थे। लेकिन, अब हालात यह हैं कि यह सेंटर बंद पड़ है। इसके चलते खिलाड़ियाें को अभ्यास करने के लिए भटकना पड़ रहा है। वहीं कुछ ख्रिलाड़ियों ने तो प्रैक्टिस तक छोड़ दी है। वहीं जिन खिलाड़ियाें ने आगामी प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेना है वह पंजाब यूनिवर्सिटी में बिना कोच के प्रैक्टिस कर रहे हैं।
विज्ञापन
आने वाले महत्वपूर्ण टूर्नामेंट
आर्चरी सेंटर के कोच उस समय छोड़कर गए जब कई महत्वपूर्ण प्रतियोगिताएं आने वाली हैं। इस वर्ष वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स होने जा रहे हैं। इसके साथ ही जूनियर नेशनल और सीनियर नेशनल जैसी प्रतियोगिताएं भी होने जा रही हैं। यहां के चंद खिलाड़ी अब बिना कोच के ही पीयू में अभ्यास कर रहे हैं।
विज्ञापन