{"_id":"4cfe73203c61f91fc1c7eeab08f15441","slug":"annual-sports-meet-in-panchkula","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनुअल स्पोर्ट्स मीट में पंचकूला का दबदबा","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
एनुअल स्पोर्ट्स मीट में पंचकूला का दबदबा
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Fri, 14 Feb 2014 09:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिमझिम बरसात होती रहीं, लेकिन खिलाड़ियों का हौसला कम नहीं हुआ। इंडस्ट्रियल एरिया फेस दो स्थित पावर कालोनी में हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम की ओर से आयोजित फर्स्ट एनुअल स्पोर्ट्स मीट के (इंटर सर्किल) के दूसरे दिन शुक्रवार को बास्केट बॉल और हॉकी इवेंट में पंचकूला का दबदबा रहा।
विज्ञापन
लीग कम नॉक आउट मैच में फुटबाल, बैडमिंटन का फाइनल मुकाबला हुआ। फुटबाल में हेडक्वार्टर पंचकूला ने डीएस पंचकूला को 1-0 से हराया।
वहीं, बैडमिंटन के सिंगल फाइनल मुकाबले में दो मैच खेले गए। इनमें टीएस हिसार ने हेडक्वार्टर पंचकूला को 21-13, 21-12 से हराया, जबकि डबल मुकाबले में तीन सेट खेले गए।
विज्ञापन
इसमें टीएस हिसार ने पंचकूला हेडक्वार्टर को 21-14, 20-22 और 21-15 से हराया।
इसके अलावा हॉकी के पहले लीग मैच में पंचकूला हेडक्वार्टर ने फरीदाबाद को 3-0, हिसार ने टीएस पंचकूला को 3-0 से हराया।
वहीं, बास्केट बॉल में हेडक्वार्टर पंचकूला ने फरीदाबाद को 38-12, करनाल ने रोहतक को 18-14, हिसार ने टीएस पंचकूला 22-11, हेडक्वार्टर पंचकूला ने गुड़गांव को 29-9 से हराया। फुटबाल में हेडक्वार्टर पंचकूला विनर और डीएस पंचकूला रनरअप रहा, जबकि बैडमिंटन में हिसार ने पंचकूला हेडक्वार्टर को हराया।
विज्ञापन