{"_id":"f46efb2940122d2c286346f5f0198125","slug":"annual-calender-of-wrestling-association","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेसलिंग एसोसिएशन का वार्षिक कैलेंडर जारी, पढ़िए","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
रेसलिंग एसोसिएशन का वार्षिक कैलेंडर जारी, पढ़िए
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 19 Apr 2014 11:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ रेसलिंग एसोसिएशन ने वर्ष 2014-15 का कैलेंडर जारी किया है। एसोसिएशन के जरनल सेक्रेटरी दर्शन लाल के अनुसार स्पोर्ट्स कैलेंडर में रेसलिंग से जुड़े कार्यक्रम दिए गए हैं।
विज्ञापन
इनमें सब जूनियर (लड़के और लड़कियां) स्टेट फ्री स्टाइल एवं ग्रीको रोमन स्टाइल रेसलिंग चैंपियनशिप अप्रैल 2014 में होगी।
ये है कैलेंडर
- 15 दिवसीय कोचिंग कैंप के जरिए सब जूनियर नेशनल रेसलिंग चैंपियनशिप मई 2014 में खेली जाएगी।
- जूनियर (लड़के और लड़कियां) स्टेट फ्री स्टाइल एवं ग्रीको रोमन स्टाइल रेसलिंग चैंपियनशिप मई 2014 में होगी।
- 15 दिवसीय कोचिंग कैंप के जरिए जूनियर नेशनल रेसलिंग चैंपियनशिप मई 2014 में खेली जाएगी।
- एसोसिएशन की ओर सालाना प्राइज सेरामनी 15 अगस्त 2014 को होगी।
- गुग्गा माड़ी फेस्टिवल में रूलर एरिया के लिए कंपीटीशन कराए जाएंगे। इसका आयोजन 2014 में सितंबर और अक्तूबर को होगा।
- डॉ एमएस चोपड़ा और पीएल मेमोरियल रेसलिंग टूर्नामेंट का आयोजन नवंबर 2014 में होगा।
- सीनियर स्टेट रेसलिंग चैंपियनशिप का आयोजन दिसंबर 2014 को होगा।
- कोचिंग कैंप के जरिए सीनियर नेशनल रेसलिंग चैंपियनशिप का आयोजन दिसंबर 2014 के आखिरी सप्ताह में होगा।
- सालाना कैश प्राइज टूर्नामेंट 26 जनवरी 2015 को होगा।