फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   amit keshri participate in world bodybuilding.

दुनिया को दम दिखाएगा उत्तराखंड का अमित

Tue, 09 Jun 2015 03:24 PM IST
कालिका रावल/ अमर उजाला, धारचूला (पिथौरागढ़)
कालिका रावल/ अमर उजाला, धारचूला (पिथौरागढ़) Updated Tue, 09 Jun 2015 03:24 PM IST
विज्ञापन
amit keshri participate in world bodybuilding.

उत्तराखंड का अमित छेत्री वर्ल्ड बाडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में दम दिखाने को तैयार है। धारचूला के सीमांत गांव गलाती के कोटमा तोक के रहने वाले अमित ने अमेरिका के वर्जीनिया में इसी 26 जून से शुरू होने वाली वर्ल्ड बाडी बिल्डिंग चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई किया है।

विज्ञापन


उत्तराखंड पुलिस में कांस्टेबल अमित छेत्री पुत्र वीर बहादुर इस वक्त दून में तैनात है। उनका परिवार भी वहीं रहता है। पांच जुलाई तक चलने वाली इस चैंपियनशिप में अमित का मुकाबला 27 जून को है, लिहाजा वह दून से 22 जून को अमेरिका के लिए रवाना होगा।
विज्ञापन


अमित इससे पहले 2011, 2013 समेत इसी साल बाडी बिल्डिंग में मिस्टर इंडिया का खिताब जीत चुका है। अमित ने देहरादून से फोन पर बताया कि वह विदेश में अपने देश का नाम ऊंचा करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकारी सहायता न मिलने पर निराश
तीन बार के मिस्टर इंडिया अमित विश्व चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने के लिए सरकार से किसी तरह की सहायता न मिलने पर निराश हैं। कहा कि उन्होंने सरकार से इस संबंध में गुहार लगाई थी, लेकिन अब तक आश्वासन तक नहीं मिला है।  


अभी तक पदोन्नति तक भी नहीं

कई खिताब जीत चुकने के बावजूद अभी तक अमित की पदोन्नति भी नहीं हुई है। उत्तराखंड जनजाति परिषद के उपाध्यक्ष कैलाश रावत, व्यापार मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र थापा ने अमित को आर्थिक सहयोग का मसला सीएम के समक्ष ले जाने की बात दोहराई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed