फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   allahabad won t-20 championship.

चंडीगढ़ को हरा टी-20 चैंपियन बना इलाहाबाद

Wed, 01 Oct 2014 11:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 01 Oct 2014 11:13 PM IST
विज्ञापन
allahabad won t-20 championship.

देहरादून में चल रही खालसा अंडर-17 टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में खिताब इलाहाबाद ने अपने नाम कर लिया। फाइनल मुकाबले में इलाहाबाद ने चंडीगढ़ को पांच रन से शिकस्त दी।

विज्ञापन


तनुष क्रिकेट एकेडमी में इलाहाबाद क्रिकेट एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट खोकर 136 रन बनाए। राहुल ने 27, रोहित ने 30, अमर ने 25 रन बनाए। गुरु सागर चंडीगढ़ के अंकुश ने 2 विकेट लिए।
विज्ञापन


जवाब में चंडीगढ़ की टीम 130 रन ही बना सकी। अमृत ने 48, विदुष ने 28, शाबाज ने 17 रन बनाए। जीशान ने 3 विकेट लिए।

समापन समारोह में डोईवाला विधायक और क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष हीरा सिंह बिष्ट ने विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया। इस दौरान गौरव, अभिषेक रावत, सुनील चौहान, राजवीर सिंह, पारितोष आर्य आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश से धुले सुपर-8 के दोनों मैच

allahabad won t-20 championship.

सातवें रोहिताश सिंह मेमोरियल इंटर स्कूल ब्वॉयज सुपर-8 क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को दोनों मैच बारिश से धुल गए। दोनों मुकाबले अब चार अक्तूबर को होंगे। पहला मैच शिवालिक इंटरनेशनल स्कूल और दून प्रेसीडेंसी स्कूल के बीच होगा। दूसरा मैच कारमन स्कूल डालनवाला और संस्कार इंटरनेशनल स्कूल के बीच खेला जाएगा।

वॉलीबाल में डीएवी जीता
डीएवी पीजी कॉलेज ने अंतरमहाविद्यालयी महिला वॉलीबाल प्रतियोगिता का खिताब कब्जा लिया। एसआरटी बादशाही थौल टिहरी में हुए फाइनल में डीएवी ने जीपीजीसी टिहरी को 25-15, 15-16 से हराया। टीम की कामयाबी पर प्राचार्य डॉ. देवेंद्र भसीन और खेल सचिव डॉ. सत्यव्रत त्यागी ने खिलाड़ियों को बधाई दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed