फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   all university championship

विनीत शतक के करीब, रोहतक मजबूत

Tue, 01 Apr 2014 04:43 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 01 Apr 2014 04:43 PM IST
विज्ञापन
all university championship

विनीत और कपिल की शतकीय साझेदारी की बदौलत एमडीयू रोहतक ने आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी रोहिंगटन बारिया क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल के पहले दिन ठोस शुरुआत की। रोहतक ने पहले दिन का खेल खत्म होने पर पांच विकेट खोकर 233 रन बनाए।

विज्ञापन


कसिगा स्कूल में शुक्रवार को चार दिवसीय फाइनल मैच के पहले दिन का खेल शुरू हुआ। एमडीयू अमृतसर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। एमडीयू रोहतक के लिए हर्ष यादव और आजम खान ने पारी की शुरुआत की।
विज्ञापन


8वें ओवर में गिरा पहला विकेट
दोनों ने शुरुआती ओवर में संभलकर खेलते हुए स्कोर आगे बढ़ाना शुरू किया, लेकिन 8.2 ओवर में 32 रन के कुल स्कोर पर आजम खान 2 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी स्कोर पर बड़े स्कोर की ओर बढ़ रहे हर्ष यादव भी 29 रन बनाकर आउट हो गए। हर्ष को आकाश ने एलबीडब्यू आउट किया।

इसके बाद मैदान में उतरी सचिन और योगेश राठी ने स्कोर आगे बढ़ाया, लेकिन 56 रन के कुल स्कोर पर योगेश 8 रन बनाकर अपना आकाश का दूसरा शिकार बने। 65 रन पर शिव कुमार भी 3 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।


विनीत, कपिल ने संकट से उबारा
दूसरी ओर से सचिन ने धैर्य के साथ बल्लेबाजी जारी रखी। 82 गेंद में 33 रन बनाकर 33वें ओवर में सचिन को रविंद्र ने मोहित के हाथों कैच आउट कराकर रोहतक को पांचवा झटका दिया। मगर इसके बाद विनीत और कपिल ने साझेदारी निभाते हुए टीम को संकट से निकाला।

145 रन की साझेदारी
दोनों ने 45 ओवर में 145 रन की साझेदारी कर टीम को पहले का खेल खत्म होने तक 233 रन के मजबूत स्कोर तक पहुंचा दिया।

विनीत 149 गेंद में 90 रन और कपिल 159 गेंद में 59 रन बनाकर नाबाद लौटे। अमृतसर के लिए आकाश ने 2, सुबेक, करन, रवींद्र ने 1-1 विकेट लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed