{"_id":"49dc3e5bf52e4ec8cbff58361c05b341","slug":"all-indian-university-tournament","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलकत्ता की जीत में हीरो बने अखिलेश","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
कलकत्ता की जीत में हीरो बने अखिलेश
अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 01 Apr 2014 04:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूनीवर्सिटी ऑफ कलकत्ता ने ऑल इंडिया यूनीवर्सिटी रोहिंगटन बारिया क्रिकेट टूर्नामेंट में जीत के साथ क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली।
विज्ञापन
पहले बल्लेबाजी का फैसला
रविवार में खेले गए मैच में यूनीवर्सिटी ऑफ पुणे को 35 रन से हार के साथ बाहर का रास्ता देखना पड़ा। एमएएम स्कूल रायवाला के मैदान में रविवार को कलकत्ता ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया।
21 रन के कुल स्कोर पर सलामी बल्लेबाज उत्तम 8 रन बनाकर आउट हो गए। 27 रन पर ऋषभ 10 रन बनाकर चलते बने। इसके बाद आदित्य और अर्जुन दास ने स्कोर आगे बढ़ाया। निर्धारित 20 ओवर में टीम ने 7 विकेट खोकर 157 रन बनाए।
विज्ञापन
आदित्य ने 46 गेंद में 63 और अर्जुन दास ने 21 गेंद में 34 रन बनाए। 22 रन अतिरिक्त बने। पुणे के लिए विराज ने 4, राहुल व रौनक ने 1-1 विकेट लिया।
कलकत्ता के लिए अखिलेश का जलवा
लक्ष्य का पीछा करने उतरी पुणे की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही। 23 रन पर लगातार दो विकेट गिरने के बाद 24 रन पर टीम को तीसरा और 43 रन पर चौथा झटका लगा। अजय और निनाद ने टीम को संभालने की कोशिश की। लेकिन टीम निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 122 रन ही बना सकी।
विज्ञापन
अजय ने 39, निनाद ने 32, यूसुफ ने 16 और श्रीपद ने 12 रन बनाए। 8 रन अतिरिक्त बनाए। कलकत्ता के लिए अखिलेश ने 4 ओवर में 17 रन देकर 5 विकेट लिए। आदित्य ने 2, आराध्य ने 1 विकेट लिया।