फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   all india zipsi gold cup football tournament.

उत्तराखंड पुलिस और सीएजी दिल्ली में होगी खिताबी जंग

Wed, 11 Feb 2015 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 11 Feb 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
all india zipsi gold cup football tournament.

आल इंडिया जिप्सी गोल्ड कप फुटबाल टूर्नामेंट के तहत मंगलवार को दो मुकाबले हुए। इनमें उत्तराखंड पुलिस और सीएजी दिल्ली ने जीत दर्ज की।

विज्ञापन


इस विजय के साथ ही दोनों टीमों ने फाइनल में प्रवेश सुनिश्चित कर लिया। दोनों के बीच खिताबी खिताबी भिड़ंत बुधवार को पवेलियन ग्राउंड में होगी।

पहले मैच में बोकारो को हराया
पहले मैच में उत्तराखंड पुलिस की भिड़ंत एसएआईएल फुटबाल एकेडमी बोकारो से हुई। उत्तराखंड पुलिस की टीम बोकारो पर शुरू से ही भारी पड़ी। मैच के 12वें मिनट में पुलिस के वीर सिंह ने टीम के लिए पहला गोल दागा।
विज्ञापन


इसके बाद भी उसने कई अच्छे मूव बनाए, लेकिन बोकारो ने हर प्रहार का नाकाम किया। काफी देर बाद 73वें मिनट में बोकारो के जी हाउकिप ने गोल मारकर अपनी टीम को 1-1 गोल से बराबरी पर ला दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


3-1 से पाई जीत
तकरीबन 15 मिनट बाद उत्तराखंड पुलिस के सौरव का गोल का मौका मिला, जिसे वह नहीं चूके। 86वें मिनट में हुए इस गोल की बदौलत उत्तराखंड पुलिस फिर 2-1 से आगे हो गई।

मैच के आखिरी क्षणों में एक बार फिर उत्तराखंड पुलिस के प्रयास रंग लाए। अमित बिष्ट ने 92वें मिनट में गोल कर अपनी टीम को 3-1 से निर्णायक बढ़त दिला दी।

दूसरे मुकाबले में एमपी इलेवन की भिड़ंत सीएजी दिल्ली से हुई। इसमें सीएजी दिल्ली ने शुरुआती बढ़त हासिल की, जो अंत तक कायम रही। उसने यह मैच 4-2 से जीता। सीएजी दिल्ली की तरफ से दीपेश ने दो गोल दागे। शाहनवाज और गगनदीप ने एक-एक गोल किया। एमपी इलेवन की तरफ से राबिन क्षेत्री और पाराती ने 1-1 गोल किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed