फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   all india under 19 football championship in dehradun

दूनवैली ने पेसलवीड को रौंदा, क्वार्टर फाइनल में हरिद्वार

Mon, 21 Jul 2014 09:35 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 21 Jul 2014 09:35 PM IST
विज्ञापन
all india under 19 football championship in dehradun

ऑल इंडिया अंडर-19 इंटर स्कूल-एकेडमी फुटबाल चैंपियनशिप में शुभम की हैट्रिक के दम पर गायत्री विद्यापीठ हरिद्वार ने क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली।

विज्ञापन


एकतरफा मुकाबले में हरिद्वार ने भारत शिक्षा केंद्र जयपुर को 6-1 से शिकस्त दी। वहीं दून वैली पब्लिक स्कूल ने 9-0 से पेसलवीड स्कूल को रौंदकर अगले दौर में जगह बनाई। जबकि कसिगा स्कूल टाईब्रेकर से जीत दर्ज करने में सफल रही।
विज्ञापन


मार्शल स्कूल स्पोर्ट्स ग्राउंड में सोमवार को हरिद्वार का मुकाबला जयपुर से हुआ। हरिद्वार ने शुरू से ही आक्रामक रूख अपनाया और मैच के तीसरे मिनट में ही शुभम ने गोल कर हरिद्वार को 1-0 से बढ़त दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैच के 29वें मिनट में नीरज ने गोल कर पहले हाफ में हरिद्वार को 2-0 से आगे किया। दूसरे हाफ में जयपुर ने वापसी की कोशिश की और 32वें मिनट में गौरव ने गोल कर जयपुर का खाता खोला।

39वें मिनट में नीरज ने अपने दूसरे गोल से हरिद्वार को 3-1 की बढ़त दिलाई। 50वें मिनट में शुभम ने अपना दूसरा और हरिद्वार का चौथा गोल किया।

60वें मिनट में चिराग ने गोल कर हरिद्वार को 5-1 से आगे किया। 61वें मिनट में शुभम ने गोल कर अपनी हैट्रिक जमाई और टीम को 6-1 से जीत दिलाई। दूसरा मैच कसिगा स्कूल और मोरेवियन स्कूल के बीच हुआ। मैच के 8वें मिनट में रेनपीसेंग ने गोल कर मोरेवियन को बढ़त दिलाई।


कसिगा स्कूल के सुपयश ने 60वें मिनट में गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर किया। टाईब्रेकर में कसिगा स्कूल के थारु, पालदीप, कोग ने गोल कर टीम को 3-2 से आगे किया।

मोरेवियन स्कूल के आकाश व विपनेश ने गोल किया। तीसरा मैच में पेसलवीड कालेज और दूनवैली पब्लिक स्कूल के बीच खेला गया। दून वैली के लिए पहला गोल अशोक ने 26वें मिनट में किया, जिसके बाद गोलों की झड़ी लग गई। आखिर में दून वैली 9-0 से जीतने में सफल रही। अशोक ने 4, कपिल ने 2, आयुष, रोशिन व मनीष ने 1-1 गोल दागा।

(नोटः इस खबर से संबंधित किसी भी सुझाव या सवाल के लिए मेल आईडी-anshulk@ddn.amarujala.com और इस नंबर- 8392946708 पर संपर्क कर सकते हैं।)

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed