{"_id":"226f9d763e4fa915f98d0f15a79ec61e","slug":"all-india-police-tenis-tournamant-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"कप के करीब पहुंचे डीएसपी आशीष, फाइनल में ","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
कप के करीब पहुंचे डीएसपी आशीष, फाइनल में
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 09 Nov 2013 08:59 PM IST
विज्ञापन
सीएलटीए में चल रही ऑल इंडिया पुलिस लॉन टेनिस चैंपियनशिप में डीएसपी आशीष कपूर के दम पर चंडीगढ़ पुलिस फाइनल में पहुंच गई।
विज्ञापन
सेक्टर-10 स्थित सीएलटीए में शनिवार को चैपियनशिप के सिंग्लस और टीम इवेंट के सेमीफाइनल मुकाबले हुए।
सिंगल्स के सेमीफाइनल मुकाबले में आशीष कपूर ने एमके यादव को एकतरफा मुकाबले में 8-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
दूसरे सेमीफाइनल में डॉ. केनजोम ने विक्रम देव को 8-3 से मात दी। फाइनल में आशीष कपूर का मुकाबला डॉ. केनजोम से होगा।
टीम इवेंट के पहले सेमीफाइनल में बीएसएफ की टीम ने आंध्र प्रदेश की टीम को 2-0 से हराया। दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में सीआरपीएफ की टीम ने आईटीबीपी की टीम को 2-1 से हरा दिया।
फाइनल में बीएसएफ और सीआरपीएफ की टीमों के बीच खेला जाएगा।