{"_id":"640d3ab4ce7e6ba360c1b9a6a8928996","slug":"all-india-police-tenis-tournamant","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदूक वाले हाथों में दिखे टेनिस के रैकेट","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
बंदूक वाले हाथों में दिखे टेनिस के रैकेट
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 09 Nov 2013 03:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएलटीए में खेले जा रहे ऑल इंडिया पुलिस लॉन टेनिस चैंपियनशिप में टीम इवेंट के क्वार्टर फाइनल मुकाबले और सिंगल्स के दूसरे राउंड के मुकाबले खेले गए।
विज्ञापन
टीम इवेंट में चंडीगढ़ पुलिस की टीम बाहर हो गई।
शुक्रवार को टीम इवेंट के क्वार्टर फाइनल के मुकाबले खेले गए। आंध्र प्रदेश की टीम ने चंडीगढ़ पुलिस की टीम को 2-1 से हरा दिया।
अन्य क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में बीएसएफ की टीम ने हिमाचल की टीम को 2-0 से, आईटीबीपी की टीम ने कर्नाटक पुलिस की टीम को 2-1 से हराया। सीआरपीएफ की टीम ने एनएसजी की टीम को 2-0 से हरा दिया।
विज्ञापन
वहीं सिंगल्स में तीसरे दौर के मुकाबले में चंडीगढ़ पुलिस के डीएसपी आशीष कपूर ने सुरेश को हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
टीम इवेंट के दो सेमीफाइनल मुकाबले शनिवार को खेलेे जाएंगे। इनमें बीएसएफ की टीम आंध्र प्रदेश और आईटीबीपी की टीम सीआरपीएफ के साथ सेमीफाइनल मुकाबला खेलेगी।
विज्ञापन