फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   all india police badminton final.

सीआरपीएफ बनी चैंपियन, उत्तराखंड को एक स्वर्ण

Sun, 12 Oct 2014 01:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 12 Oct 2014 01:43 AM IST
विज्ञापन
all india police badminton final.

दून में संपन्न हुई सातवीं ऑल इंडिया पुलिस बैडमिंटन चैंपियनशिप पर सीआरपीएफ ने अपना कब्जा जमाया। मणिपुर पुलिस की टीम उपविजेता बनी। व्यक्तिगत स्पर्धाओं में उत्तराखंड को एक स्वर्ण और तीन रजत पदक मिले। वहीं पंजाब, मणिपुर, मिजोरम के खिलाड़ियों ने भी अपना दबदबा बनाया।

विज्ञापन


संजय गुंज्याल ने जीता सोना, दो रजत
शनिवार को मिक्स डबल्स के फाइनल में उत्तराखंड के संजय गुंज्याल और मंदिरा गुंज्याल की जोड़ी ने खिताब जीता। उत्तराखंड की कमलेश उपाध्याय व आरके बूमला की जोड़ी उपविजेता बनी। महिला ओपन के एकल वर्ग में आंध्र प्रदेश की बी श्रीबाला देवी विजेता व उत्तराखंड की कमलेश उपाध्याय उपविजेता रहीं।
विज्ञापन


40प्लस में मनमोहन बना विजेता
पुरुष वर्ग के 40प्लस एकल वर्ग में पंजाब पुलिस के मनमोहन शर्मा विजेता, आंध्र प्रदेश के ए जोशी उपविजेता, 40प्लस डबल्स में सीआरपीएफ के आशीष कुमार राउत व मुकेश विजेता, उत्तराखंड के संजय गुंज्याल व जगमोहन उपविजेता बने।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओपन सिंगल में सीआरपीएफ के डा. बेंजामिन विजेता, सुनील कुमार उपविजेता, ओपन डबल्स में सीआरपीएफ के मुकेश कुमार व आशीष विजेता, डा. बेंजामिन व सुनील कुमार उपविजेता बने।

45प्लस में पंजाब के मनमोहन सिंह विजेता, मिजोरम के सी लालथनमाविया उपविजेता, 45प्लस डबल्स में आईटीबीपी के निशीथ चंद्र व अनुज कुमार विजेता, मिजोरम में लालरुईया व सी लालथनमाविया उपविजेता बने। 50प्लस एकल में मणिपुर के टीएच राधेश्याम ने खिताब जीता, आंध्र प्रदेश के आर श्रीनिवासन दूसरे स्थान पर रहे।

50प्लस में मणिपुर ने जीता मैच
50प्लस डबल्स में मणिपुर के सीएच बिमोल सिंह व टीएच राधेश्याम ने फाइनल में मिजोरम के लालवनसांगा व लालमनपुईया को हराकर खिताब जीता।

55प्लस एकल में मणिपुर के सीएच बिमोल सिंह विजेता, तेलंगाना के संजीव रावत उपविजेता, 55प्लस डबल्स में मणिपुर के सीएच बिमोल सिंह व संतोष मछरेला विजेता, तेलंगाना के संजीव राव व सीएन रेड्डी उपविजेता रहे।


खेलमंत्री ने दिए पुरस्कार
समापन पर खेल मंत्री दिनेश अग्रवाल ने विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर डीजीपी बीएस सिद्घू, डीआईजी अमित सिन्हा, डीआईजी संजय गुंज्याल एसएसपी अजय रौतेला, एसपी सिटी अजय सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक डा. जगदीश चंद्र आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed