फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   all india police badminton championship.

बैडमिंटनः उत्तराखंड का दोहरी जीत से आगाज

Wed, 08 Oct 2014 09:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 08 Oct 2014 09:52 PM IST
विज्ञापन
all india police badminton championship.

सातवीं अखिल भारतीय पुलिस बैडमिंटन चैंपियनशिप के पहले दिन उत्तराखंड के संजय गुंज्याल ने दोहरी जीत के साथ पदकों की उम्मीद जगाई। वहीं पहले दिन एसएसबी, तेलंगाना, तमिलनाडु के खिलाड़ियों ने अपना दबदबा बनाया।

विज्ञापन


पुलिस लाइन और परेड ग्राउंड स्थित बहुउद्देश्यीय क्रीड़ा हॉल में पहले दिन एकल वर्ग में उत्तराखंड के संजय गुंज्याल ने कर्नाटक के प्रवीन अल्वा को 21-15, 21-14 से हराकर शानदार शुरुआत की। युगल वर्ग में उत्तराखंड के संजय गुंज्याल व नवनीत सिंह की जोड़ी ने कर्नाटक के वीके भाष्कर व मेलागट्टी को 21-13, 16-21, 21-14 से हराया।
विज्ञापन


एकल में इन्होंने जीते मैच
एकल वर्ग के अन्य मैचों में तेलंगाना के रामचंद्र राव ने आईबी के राकेश कोटगाया को 21-12, 21-9, एसएसबी के प्रवीण कुमार ने असम के श्रीराज को 21-12, 21-8, आईटीबीपी के धीरेंद्र सिंह नेगी ने आरपीएफ के सथीसन वीवी को 21-9, 21-15, तमिलनाडु के एम रवि ने उत्तर प्रदेश के राजकुमार को 21-11, 21-18, मध्य प्रदेश के समीर यादव ने गुजरात के केपी पारीक को 21-9, 21-3, राजस्थान के विकास कुमार ने हिमाचल प्रदेश के प्रमोद शुक्ला को 21-14, 25-23, बीएसएफ के बबलू मलिक ने महाराष्ट्र के एसबी फुलानी को 21-16, 21-10, एसएसबी के प्रवीन कुमार ने अरुणाचल के संजीव पालीवाल को 21-15, 21-17, अरुणाचल के इवान बागर ने एसएसबी के अशोक सजवाण को 21-17, 21-18, 21-12 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


युगल वर्ग में ये जीते
युगल वर्ग में तेलंगाना के पी संजीव राव व रामचंद्र ने आईबी के जगमोहन व यशबीर को 21-14, 21-19, असम के पीएस महंता व एम तलुकदार ने एसएसबी के सुनील सोनी व अशोक सागवान को 22-20, 17-21, 21-16, आईटीबीपी के सतीश चंद्र व अनुज केके सिंह ने आरपीएफ के एमएन जोशी व सथीसन वीवी को 21-15, 21-17, तमिलनाडु के एम रवि व परजाजल को उत्तर प्रदेश के राजकुमार व ए चतुर्वेदी को 22-20, 21-16 से हराया।


मध्य प्रदेश के डीआर तनवर व जितेंद्र सिंह ने गुजरात के केपी पारीक व जेआर हेडंबा को 21-4, 21-6, राजस्थान के विकास कुमार व हिगलाज ने हिमाचल प्रदेश के प्रमोद शुक्ला व बलवीर सिंह को 21-11, 21-13, बीएसएफ के अमित लोढा व नरेंद्र यादव ने महाराष्ट्र के एसबी फुलानी व डीआर स्वामी को 21-15, 21-16, अरुणाचल के संजीव पालीवाल व इवान बागर ने एसएसबी के प्रवीन कुमार व एनएस रावत को 21-14, 16-21, 21-12 से हराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed