फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   all india junior ranking badminton tournament

दिल्ली के नाम रहा बैडमिंटन टूर्नामेंट का दूसरा दिन

Wed, 06 Aug 2014 12:56 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 06 Aug 2014 12:56 PM IST
विज्ञापन
all india junior ranking badminton tournament

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वित्त मंत्री इंदिरा हृदयेश ने ऑल इंडिया रैंकिग जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया।

विज्ञापन


दूसरा दिन दिल्ली के शटलरों के नाम
बुधवार की सुबह 11 बजे उद्घाटन के बाद अब गुरुवार से मुख्य ड्रॉ के मुकाबले शुरु होंगे। मंगलवार को ऑल इंडिया जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट में क्वालीफाइंग राउंड का दूसरा दिन दिल्ली के शटलरों के नाम रहा।

वहीं उत्तराखंड के सौरभ पांडे और स्नेहा रजवार ने जीत के साथ तीसरे दौर में जगह बनाई। बुधवार को क्वालीफाइंग राउंड के फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।

परेड ग्राउंड और समरवैली स्कूल में मंगलवार को अंडर-19 और 17 वर्ग के दूसरे राउंड के मुकाबले खेले गए।

अंडर-17 बालक एकल वर्ग में उत्तराखंड के सौरभ पांडे ने हरियाणा के अक्षय को 12-15, 15-7, 15-14, दिल्ली के प्रणय ने उत्तर प्रदेश के चंद्र शुक्ला को 15-6, 15-6, उत्तर प्रदेश के वाजिद ने आंध्र प्रदेश के रोहित को 15-11, 15-14, हरियाणा के पारस ने महाराष्ट्र के सर्वेश को 15-10, 13-15, 15-11, दिल्ली के नरेंद्र ने चंडीगढ़ स्वप्निल को 15-10, 14-15, 15-5 से हराकर अगले दौर में जगह बनाई।
विज्ञापन


बालिका अंडर-17 एकल वर्ग में उत्तराखंड की स्नेहा रजवार ने दिल्ली की आरुषि को 15-5, 15-11, दिल्ली की विभूति ने महाराष्ट्र की जाह्नवी को 15-5, 15-8, उत्तर प्रदेश की राधा ने उत्तर प्रदेश की प्रीति को 15-9, 15-7, आंध्र प्रदेश की पूर्वी सिंह ने हरियाणा की टीनू दहिया को 15-11, 15-11, महाराष्ट्र की वैदेही ने पश्चिम बंगाल की स्मारिका को 15-9, 15-8 से हराकर अगले दौर में जगह बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
अंडर-19 बालक वर्ग
दिल्ली के नमन ने तमिलनाडु के विनीत को 15-14, 10-15, 15-14, असम के दीपज्योति ने आंध्र प्रदेश के रोहित को 15-8, 15-7, दिल्ली के विशाल ने हरियाणा के शुभम को 10-15, 15-9, 15-9, राजस्थान के अक्षय ने गोवा के तेजन को 15-8, 15-14, त्रिपुरा के रितेश ने उत्तर प्रदेश के सुमित को 15-13, 12-15, 15-9 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।


अंडर-19 बालिका वर्ग
महाराष्ट्र की करीना ने आंध्र प्रदेश की अर्चना को 15-12, 11-15, 15-10, राजस्थान की प्रियंका ने दिल्ली की विभूति को 15-10, 15-7, दिल्ली की अनामिका ने उत्तराखंड की दिव्यांशी शर्मा को 15-10, 15-5, पश्चिम बंगाल की ईशा घोष ने मध्य प्रदेश की तनिष्का को 15-5, 15-9, दिल्ली की सुरभि ने गुजरात की कोशा त्रिवेदी को 15-6, 6-15, 15-14 से हराकर अगले दौर में जगह बनाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed