फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   all india junior ranking badminton tournament

उत्तराखंड के खिलाड़ी को जीत पर मिलेगा ‘जैकपॉट’

Mon, 04 Aug 2014 04:20 PM IST
अंशुल डांगी/ अमर उजाला, देहरादून
अंशुल डांगी/ अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 04 Aug 2014 04:20 PM IST
विज्ञापन
all india junior ranking badminton tournament

ऑल इंडिया जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट में उत्तराखंड के खिलाड़ियों की फाइनल में जीत किसी ‘जैकपॉट’ से कम नहीं होगी।

विज्ञापन


खिलाड़ियों पर भी होगी रुपयों की बरसात

जी हां, विजेता खिलाड़ी को टूर्नामेंट की ईनाम की राशि के साथ-साथ 50 हजार रुपए का नकद ईनाम भी दिया जाएगा। वहीं सेमीफाइनल और फाइनल तक का सफर तय करने वाले उत्तराखंड के खिलाड़ियों पर भी रुपयों की बरसात होगी।

बैडमिंटन के कोर्ट पर उत्तराखंड के युवा खिलाड़ियों ने अपने खेल से दिग्गज खिलाड़ियों को अपना मुरीद बना लिया है। चिराग सेन, लक्ष्य सेन, कुहू गर्ग, हिमांशी रावत, कौस्तुभ रावत, बोधित जोशी आदि ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनके खेल से आज उत्तराखंड रोशन हो रहा है।
विज्ञापन


चिराग सेन मौजूद समय में अंडर-17 वर्ग में नंबर एक हैं, तो कुहू और लक्ष्य में छोटी सी उम्र में सीनियर खिलाड़ियों के बीच भी अपना जलवा बिखेरा है।

अब सात साल बाद उत्तराखंड में हो रही ऑल इंडिया जूनियर बैडमिंटन टूर्नामेंट में इन सभी खिलाड़ियों से राज्य को खिताब की उम्मीद है।

उत्तराखंड की बढ़ती प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए उत्तराखंड बैडमिंटन एसोसिएशन की पहल पर अब डॉल्फिन इंस्टीट्यूट आगे आया है।

50 हजार रुपए का नगद ईनाम
फाइनल जीतने पर उत्तराखंड के खिलाड़ी को टूर्नामेंट की ईनामी राशि के साथ ही अलग से 50 हजार रुपए का नगद ईनाम मिलेगा।

वहीं फाइनल में उपविजेता बनने वाले खिलाड़ी को 30 हजार और सेमीफाइनल में पहुंचने वाले खिलाड़ी को 20 हजार रुपये का नगद ईनाम दिया जाएगा।

डॉल्फिन इंस्टीट्यूट ने उत्तराखंड के खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए यह पहल की है। हमें टूर्नामेंट में चिराग सेन, कुहू गर्ग, उन्नति बिष्ट, लक्ष्य सेन और वैभव चौहान से पदक की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अशोक कुमार, अध्यक्ष (उत्तराखंड स्टेट बैडमिंटन एसोसिएशन)

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed