फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   all india junior prize money ranking badminton tournament.

ऑल इंडिया टूर्नामेंट में दो स्वर्ण के करीब लक्ष्य सेन

Sun, 21 Jun 2015 05:36 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 21 Jun 2015 05:36 PM IST
विज्ञापन
all india junior prize money ranking badminton tournament.

उत्तराखंड के युवा शटलर लक्ष्य सेन ने ऑल इंडिया जूनियर प्राइजमनी रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट में दोहरे सोने पर निशाना साधा है।

विज्ञापन


रविवार को लक्ष्य अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग के फाइनल में स्वर्ण के लिए भिड़ेंगे। वहीं कुहू गर्ग ने अंडर-19 मिक्स डबल्स के फाइनल में जगह बनाई है। जबकि अक्षिता भंडारी और चिराग सेन को सेमीफाइनल में हार के कारण कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।

कोच्चि में 16 जून से चल रही प्रतियोगिता में शनिवार को अंडर-17 बालक एकल वर्ग में लक्ष्य सेन ने केरल के किरन जॉर्ज को 19-21, 21-6, 21-9 से हराकर खिताबी दौर में जगह बनाई। वहीं अंडर-19 बालक एकल वर्ग में लक्ष्य सेन ने तेलंगाना के सिरिल वर्मा को पहले सेट में 21-10 से हराया।
विज्ञापन


दूसरे सेट में सिरिल के रिटायर्ड हर्ड होने के कारण लक्ष्य को फाइनल में जगह मिली। जबकि अंडर-19 वर्ग में ही उनके बड़े भाई चिराग सेन को सेमीफाइनल में अरुणाचल प्रदेश के ला तालार के हाथों 23-25, 22-20, 21-17 से हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंडर-19 मिक्स डबल्स में उत्तराखंड की कुहू गर्ग और केरल के एमआर अर्जन ने कर्नाटक के साहिल सिपानी और गुजरात की अनुष्का पारिख को 21-12, 21-17 से हराकर फाइनल में जगह बनाई।

अंडर-19 बालिका युगल वर्ग में कुहू गर्ग और असम की निमसी हजारिया की जोड़ी को सेमीफाइनल में गुजरात की अनुष्का पारिख और महाराष्ट्र की संजना संतोष के हाथों 21-17, 21-14 से हार का सामना करना पड़ा।


अंडर-17 बालिका युगल वर्ग के सेमीफाइनल में उत्तराखंड की अक्षिता भंडारी और चंडीगढ़ की दीक्षा चौधरी की जोड़ी को एयर इंडिया की चेरिस डिसूजा और कल्पिता सावंत ने 22-20, 21-19 से हराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed