फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   All India Inter University Shooting Championship

अभिनव बिंद्रा जैसा बनना चाहती हैं ये दोनों लेडी शूटर

Sat, 01 Feb 2014 08:50 AM IST
संजीव पंगोत्रा /अमर उजाला, चंडीगढ़
संजीव पंगोत्रा /अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 01 Feb 2014 08:50 AM IST
विज्ञापन
All India Inter University Shooting Championship
अभिनव बिंद्रा जैसे सीनियर खिलाड़ियों की मदद से देश के युवा शूटरों के हौसले बुलंद हैं। यह कहना हैं युवा खिलाड़ियों का। जो अगामी ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी शूटिंग चैंपियनशिप के लिए इन दिनों पीयू में अभ्यास करने में जुटे हैं।
विज्ञापन


पीयू को पहली बार ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी शूटिंग चैंपियनशिप की मेजबानी करने का मौका मिला हैं। चैंपियनशिप 11-15 फरवरी तक खेली जाएगी। इसमें देश भर की यूनिवर्सिटी के बेहतरीन शूटिंग खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।
विज्ञापन


ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी शूटिंग में हिस्सा लेने के लिए पीयू की शूटिंग टीम ने वीरवार से शुरू होने वाले कैंप में हिस्सा लिया। कैंप पंजाब यूनिवर्सिटी में लगाया जा रहा हैं। गौरतलब है कि पीयू में 10 मीटर की नई शूटिंग रेंज बनाई गई है। इसका उद्घाटन फरवरी के दूसरे हप्ते में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शूटरों के बढ़े हौसलें

अंतराष्ट्रीय स्तर पर शूटिंग टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली शैफाली तोमर पीयू से एमएड कर रही हैं। वह एयर पिस्टल इवेंट में देश की टीम में खेलती हैं।

शिफाली 2007 में चेक रिपब्लिक में देश के लिए शूटिंग में ब्रांज मेडल जीत चुकी हैं। वह नेशनल में 6 बार मेडल भी जीत चुकी हैं।

शैफाली ने कहा कि ओलंपिक मेडलिस्ट अभिनव बिंद्रा ने देश के युवा निशानेबाजों की मदद के लिए जो कार्यक्रम बनाए हैं, उनसे शूटरों के हौसले बढ़े हैं। इस कार्यक्रम के तहत अभिनव बिंद्रा शूटरों के लिए उच्च स्तर के निशानेबाजी उपकरण निशुल्क मुहैया कराएंगे।

शूटिंग रेंज से खिलाड़ियों को फायदा मिलेगा
अंतराष्ट्रीय शूटर मनदीप सोढ़ी ने बताया कि पीयू में शूटिंग रेंज बनने से यहां के खिलाड़ियों को काफी फायदा मिलेगा। पटियाला के रॉव पर बनी रेंज पिछले 1 साल से अधिक समय से रेनोवेशन के कारण बंद पड़ी हैं। इससे अभ्यास में खलल पड़ता है।

अब पीयू में नई शूटिंग रेंज खुलने से रेगलुर अभ्यास हो पाएगा। इससे अगामी ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी शूटिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने की राह आसान होगी। बता दें कि मनदीप पीयू की टीम से खेलती हैं।


नई शटिंग रेंज कि होने से पीयू को आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी की मेजबानी मिल रही हैं, जोकि पीयू के लिए गर्व की बात है। इससे यहां के खिलाड़ियों को फायदा मिलेगा।
दलविंदर सिंह, डॉयरेक्टर, स्पोर्ट्स, पीयू
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed