{"_id":"72fee6602d99b603bb0b98b3be7a736e","slug":"all-india-inter-university-shooting-championship-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"शूटिंग चैंपियनशिप: दिल्ली ओवरऑल चैंपियन","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
शूटिंग चैंपियनशिप: दिल्ली ओवरऑल चैंपियन
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 16 Feb 2014 12:33 AM IST
विज्ञापन
ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी शूटिंग चैंपियनशिप के आखिरी दिन पंजाब यूनिवर्सिटी के शूटरों का जलवा देखने को मिला। शनिवार को चैंपियनशिप के आखिरी दौर के मुकाबले खेले गए।
विज्ञापन
पीयू की लड़कों की टीम के एयर पिस्टल 10 मीटर के एकल मुकाबलों में अंक ढांडा 570 अंक लेकर गोल्ड मेडल जीतने में कामयाब हुए।
विश्वजीत ने 567 अंक लेकर सिल्वर मेडल और अजितेश ने 567 अंक लेकर ब्रांज मेडल जीता। वहीं लड़कों के टीम इवेंट में पीयू की टीम को गोल्ड मेडल जीता।
वहीं लड़कियों के वर्ग में10 मीटर एयर पिस्टल में पीयू की मनदीप संधू ने एकल वर्ग में गोल्ड मेडल जीता। दिल्ली यूनवर्सिटी की प्रेरणा गुप्ता ने सिल्वर और सौम्या सेठ ने ब्रोंज मेडल जीता।
विज्ञापन
वहीं टीम इवेंट में पीयू की लड़कियों की टीम को सिल्वर मेडल मिला। इस टीम में मनदीप संधू, लवलीन, शैफाली तोमर, नमन शर्मा शमिल रही।
ओवरऑल विनर- दिल्ली की लड़कियों और लड़कों की टीम ओवरऑल चैंपियन बनी।