{"_id":"21655c87590c74cfbe2ae1f78cea05d0","slug":"all-india-football-tournament-start-dfa-won-first-match-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुटबाल का महामुकाबला शुरू, डीएफए की धमाकेदार जीत","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
फुटबाल का महामुकाबला शुरू, डीएफए की धमाकेदार जीत
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 18 Nov 2015 04:23 AM IST
विज्ञापन
महावीर चक्र विजेता जसवंत सिंह गोरला रावत मेमोरियल ऑल इंडिया फुटबाल प्रतियोगिता मंगलवार को पवेलियन मैदान में शुरू हो गई। प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में डीएफए देहरादून ने हिमाचल प्रदेश इलेवन को 4-0 से करारी शिकस्त दी। मैच में हिमाचल के खिलाड़ी एक भी गोल नहीं कर पाए।
विज्ञापन
खेल मंत्री ने किया उद्घाटन
मंगलवार दोपहर खेल मंत्री दिनेश अग्रवाल ने डीईएन प्राइवेट लिमिटेड की ओर से आयोजित प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। पहले दिन डीएफए देहरादून और हिमाचल प्रदेश इलवेन के बीच मैच हुआ। मैच के आठवें मिनट में डीएफए के अंकुर ने गोल दागकर टीम को बढ़त दिलाई। पहले हाफ तक 1-0 की बढ़त कायम रही। दूसरे हाफ में हिमाचल के खिलाड़ियों ने गोल करने के कई मौके बनाए, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
डीएफए ने 4-0 से जीता मैच
इसके बाद डीएफए की ओर से जिग्मे, शशांक और चिराग ने एक-एक गोल दागकर स्कोर 4-0 पर पहुंचाकर जीत हासिल की। इस मौके पर डीएफए के अध्यक्ष आर्येंद्र शर्मा, जिला खेल अधिकारी सतीश कुमार सार्की, डीएफए सचिव देवेंद्र सिंह बिष्ट, स्पोर्ट्स कॉलेज के प्रधानाचार्य राजेश ममगाईं, पूर्व अंतर्राष्ट्रीय फुटबालर सीबी थापा, दून बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनमोहन कंडवाल, सचिव अनिल गांधी आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन