फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   all india football tournament in dehradun.

17 से पवेलियन में ऑल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज

Sun, 15 Nov 2015 01:18 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 15 Nov 2015 01:18 PM IST
विज्ञापन
all india football tournament in dehradun.

डेन देहरादून डिजिटल सिग्नल सर्विसेज की ओर से 17 नवंबर से महावीर चक्र विजेता जसवंत सिंह गोरला रावत ऑल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है।

विज्ञापन


उत्तराखंड के खेल मंत्री दिनेश अग्रवाल टूर्नामेंट का उद्घाटन करेंगे। शनिवार को कचहरी रोड स्थित एक होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में टूर्नामेंट के आयोजन सचिव प्रवीण यादव ने बताया कि 17 नवंबर को पवेलियन मैदान में उद्घाटन मैच डीएफए देहरादून और हिमाचल स्टेट की टीम के बीच होगा।
विज्ञापन


टूर्नामेंट में कैग दिल्ली, उत्तराखंड स्टेट फुटबॉल एसोसिएशन, आर्मी इलेवन लखनऊ, एनएसएफसी छत्तीसगढ़, गढ़वाल राइफल्स लैंसडौन, मध्यप्रदेश इलेवन, यूपी एफसी महरपुर पंजाब, उत्तराखंड पुलिस, डीआईएसएफ दुर्गापुर और जीआरपीएफ जालंधर की टीमें भी हिस्सा ले रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


टूर्नामेंट 24 नवंबर तक चलेगा। पत्रकार वार्ता में आयोजन समिति के अध्यक्ष योगेश नौटियाल, कोषाध्यक्ष पुष्पेंद्र भट्ट, डीएफए सचिव देवेंद्र सिंह बिष्ट, कुमार थापा, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनमोहन कंडवाल और सचिव अनिल गांधी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed