फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   all india football tournament.

ऑल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंटः कोलकाता ने नागपुर को रौंदा

Tue, 02 Jun 2015 02:49 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो / अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Tue, 02 Jun 2015 02:49 PM IST
विज्ञापन
all india football tournament.

फुटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के दिशा निर्देशन में पिथौरागढ़ में चल रहे द्वितीय ऑल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट में सोमवार को ईस्टर्न रेलवे कोलकाता की टीम ने जबदस्त खेल का प्रदर्शन करते हुए वाईएमएफसी नागपुर की टीम को 5-1 से रौंद डाला।

विज्ञापन


ईस्टर्न रेलवे के स्टार खिलाड़ी मिथुन डे ने तीन गोल कर प्रतियोगिता की पहली हैट्रिक जमाई। वाईएमएफसी नागपुर की ओर से एकमात्र गोल मारने वाले मोहम्मद अली को पेनाल्टी एरिया में खतरनाक खेल के लिए रेफरी ने रेड कार्ड दिखाया।
विज्ञापन


इसके बाद नागपुर की टीम ने शेष मैच 10 खिलाड़ियों से खेला। एक अन्य मैच में सेंट्रल मुंबई ने दलबीर क्लब पंजाब की टीम को 2-0 से पराजित किया। पंजाब की ओर से दोनों गोल जगरूप सिंह ने दागे। ईस्टर्न रेलवे कोलकाता और वाईएमएफसी के बीच खेले गए मुकाबले में कोलकाता की टीम ने शुरू से ही बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


खिलाड़ियों के बेहतरीन पास, फुटवर्क और फिनिशिंग ने दर्शकों आनंदित कर दिया। पहले हाफ के 27वें मिनट में ईस्टर्न रेलवे कोलकाता के मिथुन डे ने टीम के लिए पहला गोल किया। 31वें मिनट में नागपुर के मोहम्मद अली ने गोल कर टीम को बराबरी पर ला खड़ा किया।

34वें मिनट में नागपुर के मोहम्मद अली को पेनाल्टी एरिया में खतरनाक खेल के लिए रेफरी ने रेड कार्ड दिखाते हुए बाहर कर दिया। कोलकाता की टीम को पेनाल्टी किक दे दी। कोलकाता के मिथुन डे ने पेनाल्टी को गोल में बदल कर टीम को 2-0 की बढ़त दिला दी।

एक ही मिनट का खेल हुआ था कि मिथुन डे ने तीसरा गोल दागकर हैट्रिक जमा दी। 44वें मिनट में कोलकाता के फांसिस ने गोल कर टीम को 4-1 पर ला खड़ा किया। दूसरे हाफ के 38वें मिनट में कोलकाता के साकेत पात्रा ने टीम के लिए पांचवां गोल दागा। मुख्य निर्णायक गुजरात के अनिल केचर, सहायक निर्णायक गुजरात के अश्विन कनौजिया, दिल्ली के कुलदीप तरियाल थे।

नागपुर की टीम से तीन और कोलकाता की टीम से एक विदेशी खिलाड़ी खेल रहा था। सेंट्रल मुंबई और दलबीर क्लब पंजाब के बीच खेले गए मुकाबले में पहले हाफ के 25वें मिनट पंजाब के जगरूप सिंह ने टीम के लिए पहला गोल किया। दूसरे हाफ के 21वें मिनट में पंजाब के जगरूप सिंह ने शानदार मैदानी गोल दागकर मुंबई की टीम को दबाव में ला दिया।


मुंबई की टीम गोल उतारने में नाकामयाब रही। मुख्य निर्णायक गुजरात के इमरान शेख, सह निर्णायक मध्यप्रदेश के एमआई कुरैशी, उत्तराखंड के परवीन फारसी थे। जिला खेलकूद प्रोत्साहन समिति के अध्यक्ष/जिलाधिकारी सुशील कुमार, अपर जिलाधिकारी प्रशांत आर्य, एसडीएम अनुराग आर्य, जिला क्रीड़ाधिकारी वीएस वल्दिया, अंतरराष्ट्रीय बाक्सर कैप्टन धरम चंद, यूपी रेलवे फुटबाल टीम के कोच भैरव दत्त समेत तमाम विशिष्टजनों ने खेल का आनंद उठाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed