{"_id":"a0a4d4d8ace062c1258c8768b816e94e","slug":"all-india-badminton-tournament","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैडमिंटन के सूरमा अगस्त में दिखाएंगे अपना दम","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
बैडमिंटन के सूरमा अगस्त में दिखाएंगे अपना दम
अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 28 Jun 2014 06:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगस्त के पहले हफ्ते से राजधानी दून में शुरू हो रहे ऑल इंडिया जूनियर रैंकिंग प्राइजमनी बैडमिंटन टूर्नामेंट में धुरंधर प्लेयर्स के जलवे देखने के लिए तैयार हो जाइए।
विज्ञापन
देश के टॉप-10 खिलाड़ियों से सजी इस प्रतियोगिता में सभी की नजरें चिराग सेन, लक्ष्य सेन, हिमांशी रावत पर रहेंगी। टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए उत्तराखंड बैडमिंटन एसोसिएशन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
विज्ञापन
इन पर होंगी निगाहें
उत्तराखंड के जूनियर बैडमिंटन खिलाड़ियों का शानदार खेल अब देहरादून में भी दिखाई देगा। प्रतियोगिता में देश के अंडर-19, अंडर-17 वर्ग के एक हजार से अधिक खिलाड़ी उतरेंगे। मगर निगाहें सेन बंधुओं के साथ कुहू गर्ग, अक्षिता भंडारी और हिमांशी रावत पर रहेंगी।
विज्ञापन
अंडर-17 में चिराग सेन देश की टॉप सीड हैं, जबकि हिमांशी अंडर-15 में दूसरे नंबर पर। उत्तराखंड बैडमिंटन एसोसिएशन सचिव बीएस मनकोटी ने बताया कि टूर्नामेंट में एक माह बाकी है। तैयारियां चल रही हैं। रविवार को देहरादून में एसोसिएशन की बैठक है, जिसमें समितियां बनाई जाएंगी।
4 अगस्त से शुरू होगा टूर्नामेंट
बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया (बीएआई) के वार्षिक कैलेंडर के अनुसार 4 से 10 अगस्त तक देहरादून में टूर्नामेंट होना है। शुरुआती तीन दिन 4, 5 और 6 अगस्त को क्वालीफाइंग राउंड होगा। 7 अगस्त से मुख्य ड्रॉ के मुकाबले होंगे।