फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   all india badminton tournament

बैडमिंटनः पहले दौर में चमके लक्ष्य, चिराग और कुहू

Fri, 08 Aug 2014 12:27 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 08 Aug 2014 12:27 AM IST
विज्ञापन
all india badminton tournament

ऑल इंडिया जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन चैंपियनशिप में उत्तराखंड की उम्मीदों को कायम रखते हुए लक्ष्य सेन, चिराग सेन और कुहू गर्ग ने पहले दौर की बाधा पार कर ली है।

विज्ञापन


वहीं ध्रुव रावत, बोधित जोशी, वैभव चौहान, कनक रावत, उन्नति बिष्ट, अक्षिता भंडारी भी अलग-अलग वर्गों में मुख्य ड्रॉ की बाधा पार करने में सफल रहे।

परेड ग्राउंड स्थित बहुउद्देश्यीय क्रीड़ा हॉल और समरवैली स्कूल के बैडमिंटन कोर्ट में बृहस्पतिवार को मुख्य ड्रॉ के पहले राउंड के मुकाबले खेले गए।

वैभव, ध्रुव और बोधित भी अगले दौर में

all india badminton tournament
उत्तराखंड के लक्ष्य सेन ने अंडर-17 वर्ग में असम के अभिनब गोगोई को 21-16, 21-17, चिराग सेन ने अंडर-17 एकल में दिल्ली के अर्जुन गुप्ता को 21-12, 21-5, वैभव चौहान ने बिहार के अंबरीश कुमार को 21-17, 21-11, ध्रुव रावत ने राजस्थान के चिनमय सोनी को 23-21, 21-15, बोधित जोशी ने हरियाणा के अर्जुन सचदेवा को 21-17, 21-19 से हराकर दूसरे दौर में प्रवेश किया।

वहीं अंडर-19 एकल वर्ग में उत्तराखंड के लक्ष्य सेन ने असम के अभिनब गोगोई को 21-7, 21-10, चिराग सेन ने आंध्र प्रदेश के संयम बोथरा को 21-15, 21-15, कौस्तुभ रावत ने पश्चिम बंगाल के सौविक घोष को 19-21, 22-20, 21-19 से हराकर दूसरे दौर में जगह बनाई।


बोधित जोशी ने आंध्र प्रदेश के केपी चैतन्य को पहले सेट में 21-14 से हराया, जबकि दूसरे सेट में चैतन्य रिटायर्ड हर्ड होकर कोर्ट से बाहर हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिंगल और डबल्स दोनों में कूहू का जलवा

all india badminton tournament

बालिका अंडर-19 वर्ग में उत्तराखंड की कुहू गर्ग ने आंध्र प्रदेश की प्रणाली को 21-16, 21-12 से हराकर दूसरे दौर में जगह बनाई। अंडर-17 एकल में उत्तराखंड की कनक रावत ने इशिता पंवार को 18-21, 21-12, 21-17, उन्नति बिष्ट ने हरियाणा की दिव्यांशी राठौर को 21-10, 21-10, अक्षिता भंडारी ने चंडीगढ़ की दामन राजकुमार को 21-17, 21-11 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।

मिक्स डबल्स में कुहू गर्ग व केरल के एमआर अर्जुन की जोड़ी ने हरियाणा के मयंक आहुजा व शिवानी की जोड़ी को 21-6, 21-13 से हराकर दूसरे दौर में जगह बनाई।

कौस्तुब को अंडर-17 में मिली हार
ऑल इंडिया जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट के अंडर-17 वर्ग में दूसरी वरीयता प्राप्त उत्तराखंड के कौस्तुभ रावत सुबह उलटफेर का शिकार हुए।

उत्तर प्रदेश के वेद व्यास साई अनुमुला ने तीन सेटों के संघर्षपूर्ण मुकाबले में कौस्तुब को हराकर उत्तराखंड को जोर का झटका दिया। वेद व्यास ने 21-16, 10-21, 21-19 से यह मैच जीता।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed