{"_id":"f9cea76dcba785e0254f62d57e6004e9","slug":"air-force-won-with-lda-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवेंद्र के धुआंधार शतक से एयरफोर्स ने एलडीए को रौंदा","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
देवेंद्र के धुआंधार शतक से एयरफोर्स ने एलडीए को रौंदा
अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 30 May 2014 05:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवेंद्र के आतिशी शतक और गौरव कोचर के साथ पहले विकेट के निभाई शतकीय पारी की बदौलत इंडियन एयरफोर्स ने गोल्ड कप के अंतिम-8 में प्रवेश कर लिया। ग्रुप-ए के पूल-2 के अंतिम लीग मैच में एयरफोर्स ने एलडीए लखनऊ को 10 विकेट से रौंद कर बाहर कर दिया।
विज्ञापन
एयरफोर्स ने की पहले गेंदबाजी
एसीए ग्राउंड में इंडियन एयरफोर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। एलडीए के लिए अवनीश और सुबोध ने तेज शुरुआत की। 5 ओवर में 30 रन जोड़कर अवनीश अभिषेक का शिकार बने।
विज्ञापन
हिमांशु असनोड़ा (44) और सुबोध (32) ने दूसरे विकेट लिए 30 रन जोड़े। सुबोध के आउट होने के बाद विकेटों का पतझड़ शुरू हो गया। टीम को 113 रन तक पहुंचाकर हिमांशु भी सौरभ की गेंद में आउट होकर पवेलियन लौट गए।
विज्ञापन
153 पर सिमटी एलडीए
बल्लेबाजों के गैर जिम्मेदाराना खेल के कारण एलडीए 37.3 ओवर में 153 रन पर सिमट गई। आकाश ने 20, राहत ने 18 रन बनाए, 10 रन अतिरिक्त रहे।
इंडियन एयरफोर्स के सौरभ कुमार ने 10 ओवर में 31 रन देकर 5 विकेट चटकाए। अभिषेक ने 2, अभिषेक तिवारी और विकास ने 1-1 विकेट लिया।
देवेंद्र ने खेली शतकीय पारी
जवाब में इंडियन एयरफोर्स की सलामी जोड़ी ने शुरुआती ओवर से आक्रामक रुख रखा। देवेंद्र ने 66 गेंद में 14 चौके और 3 छक्कों की मदद से 101 रन की नाबाद पारी खेली। गौरव कोचर ने 46 गेंद में 50 रन बनाए। एयरफोर्स ने महज 18.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।