फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   AG J&K won Indian audio and accout football championship

जेएंडके इंडियन ऑडिट एंड अकाउंट फुटबॉल चैंपियन

Sat, 30 Nov 2013 08:54 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 30 Nov 2013 08:54 AM IST
विज्ञापन
AG J&K won  Indian audio and accout football championship
हाफ बैक शाहनवाज के शानदार गोल की बदौलत एजी जम्मू एवं कश्मीर की टीम ने नॉर्थ जोन इंडियन ऑडिट एंड अकाउंट डिपार्टमेंट फुटबॉल टूर्नामेंट जीत लिया।
विज्ञापन


तीन दिवसीय टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला फुटबॉल स्टेडियम सेक्टर 17 में शुक्रवार को खेला गया। मैच के शुरू से ही एजी जम्मू एवं कश्मीर की टीम एजी हरियाणा पर भारी रही।

विजेता टीम के खिलाड़ियाें ने आपसी तालमेल बिठाते हुए एजी हरियाणा के गोल पोस्ट पर हमले करने शुरू किए। मैच के 32वें मिनट में शाहनवाज ने विपक्षी खिलाड़ियाें को छकाते हुए 30 यार्ड की दूरी से पावरफुल शॉट लगाते हुए फुटबॉल को गोल पोस्ट में पहुंचा दिया।
विज्ञापन


मैच के हाफ टाइम तक एजी जम्मू एवं कश्मीर की टीम 1-0 से आगे रही। मैच के दूसरे हाफ में एजी हरियाणा की टीम ने बराबरी के लिए काफी प्रयास किए लेकिन वह इसमें सफल नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर डायरेक्टर जनरल, सेंट्रल रेवन्यू अश्विनी अत्री ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्राफियां दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed