फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   After The Great Khali 'Mahabali Shera' Selected by Kurt Angle

'द ग्रेट खली' के बाद अब रिंग में दिखेगा महाबली

Tue, 23 Sep 2014 01:48 PM IST
संजीव पंगोत्रा/अमर उजाला, चंडीगढ़
संजीव पंगोत्रा/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 23 Sep 2014 01:48 PM IST
विज्ञापन
After The Great Khali 'Mahabali Shera' Selected by Kurt Angle

डब्ल्यूडब्ल्यूएफ और टीएनए में विदेशी रेसलरों का दबदबा रहा है। इनके बीच भारतीय रेसलर भी खुद को साबित करने में लगे हुए हैं।

विज्ञापन


पहले द ग्रेट खली और अब इसी कड़ी में एक और नाम शामिल हो गया है महाबली शेरा का। वो देश के पहले ऐसे रेसलर हैं जो टोटल नॉनस्टॉप एक्शन (टीएनए) के लिए चुने गए हैं।

टीएनए के सुपर स्टार कर्ट एंगल के तीन महीनों की कड़ी खोज के बाद महाबली शेरा को इसके लिए चुना गया है। अब वह दिन दूर नहीं जब सिटी ब्यूटीफुल का यह रेसलर रिंग में विदेशी रेसलर्स को धूल चटाता हुआ नजर आएगा।

विज्ञापन

ऐसे हुआ चयन

After The Great Khali 'Mahabali Shera' Selected by Kurt Angle

भारत में खेलों के लिए खासकर मनोरंजन कुश्ती (रेसलिंग) के प्रति लोगों के क्रेज को देखते हुए सोनी सिक्स और टीएनए ने भारत से बेहतरीन रेसलर चुनाने का निर्णय लिया। टीएनए के सुपरस्टार कर्ट एंगल ने 2013 में भारत की यात्रा की। महीनों की खोज के बाद महाबली शेरा को सबसे बेहतरीन एवं प्रतिभाशाली रेसलर के रूप में चुना गया।

सपना हुआ पूरा

24 वर्षीय शेरा ने बताया कि डब्ल्यूडब्ल्यूएफ और टीएनए के रेसलर्स के वह शुरू से ही कायल रहे हैं। बचपन से ही इनके बीच पहुंचने का सपना देखता था। अब यह सपना भी पूरा होने वाला है। टीएनए में देश और खासकर सिटी के पहले रेसलर बनने पर मुझे खुद पर गर्व महसूस हो रहा है।

इस खेल से डरती है मेरी मां

After The Great Khali 'Mahabali Shera' Selected by Kurt Angle

अपने परिवार खासकर मां के बारे में बताते हुए शेरा ने भावुक होते हुए बताया कि मेरी मां को इस खेल से बहुत डर लगता है। बावजूद इसके मैने रेसलिंग में आने का निर्णय लिया है। टीएनए में पहुंचने के लिए पिछले दो वर्ष से काफी मेहनत की है। हर रोज चार घंटे जिम और आठ घंटे ट्रेनिंग में बिताता हूं।

रोजाना खाते हैं 50 अंडे
 
महाबली शेरा ने बताया कि वह रोजाना 50 अंडे और दो किलो चिकन खाते हैं। दूध से परहेज करते हैं और हरी सब्जियों का सेवन अधिक मात्रा में करते हैं।

कर्ट एंगल भी शेरा के कायल  

महाबली शेरा की तारीफ करते हुए कर्ट एंगल ने कहा कि टीएनए में हम इस रेसलर को चित करने के लिए बल्कि चैंपियन बनाने के लिए भेज रहे हैं। महाबली शेरा की पावर और सहने की क्षमता ने मुझे इसे सिलेक्ट करने के लिए मजबूर किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed