फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   After Four years Ranji match will be sector 16 stadium

चार साल बाद चंडीगढ़ में भिड़ेंगी पंजाब और मुंबई

Sat, 02 Nov 2013 10:41 AM IST
संजीव पंगोत्रा/अमर उजाला
संजीव पंगोत्रा/अमर उजाला Updated Sat, 02 Nov 2013 10:41 AM IST
विज्ञापन
After Four years Ranji match will be sector 16 stadium
क्रिकेट स्टेडियम सेक्टर-16 में 7 से 10 नवंबर तक पंजाब और मुंबई के बीच रणजी का मुकाबला खेला होगा। चार साल के बाद इस स्टेडियम में रणजी का मुकाबला होने जा रहा है।
विज्ञापन


रणजी सीजन 2013 में पंजाब और मुंबई दोनों ही टीमें अपने-अपने पहले लीग मुकाबले जीत चुकी हैं। पंजाब की टीम ने हरभजन सिंह के नेतृत्व ने मोहाली स्थित पीसीए स्टेडियम में ओडिशा को हराया था।
विज्ञापन


वहीं, मुंबई ने लाहली में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के शानदार प्रदर्शन की बदौलत हरियाणा की टीम को मात दी थी।

सिटी में सचिन के चाहने वाले अब अपने प्रिय क्रिकेटर को शहर में कभी खेलता हुआ नहीं देख सकेंगे। सचिन का लाहली में हरियाणा के खिलाफ खेला गया मैच आखिरी रणजी मुकाबला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब और ओडिशा के बीच क्रिकेट स्टेडियम सेक्टर-16 में खेले जाने वाले रणजी मुकाबले की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। क्रिकेट स्टेडियम के प्रमुख कोच हरीश शर्मा ने बताया कि दो पिच तैयार की जा रही हैं।

पहली तेज गेंदबाजों और दूसरी स्पिन गेंदबाजों और बल्लेबाजों के अनुरूप होगी। मैदान के दो तरफ प्रैक्टिस पिचों को भी बनाया जा रहा हैं।

चार साल पहले मुंबई ने दर्ज की थी जीत
क्रिकेट स्टेडियम-16 में चार साल पहले पंजाब और मुंबई के बीच रणजी ट्राफी का मुकाबला खेला गया था इसमें मुंबई की टीम का जीत मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed