{"_id":"bb62b349b80d4708db108aa2bdbd0347","slug":"afghanistan-player-loved-sanjay-dutt-actor-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संजय दत्त के दीवाने हैं अफगानिस्तान के खिलाड़ी","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
संजय दत्त के दीवाने हैं अफगानिस्तान के खिलाड़ी
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 22 Dec 2014 03:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताइक्वांडो में एशियाई खेलों में स्वर्ण विजेता अफगानिस्तान के सई मसूद करीमी खेल की व्यस्तता के बीच हिंदी फिल्में देखने के लिए वक्त निकाल ही लेते हैं। इनमें भी संजय दत्त की फिल्में उन्हें खूब भाती हैं। सई का मानना है कि देहरादून खूबसूरती दक्षिण कोरिया से कम नहीं।
विज्ञापन
कई बार देखी संजय दत्त की यलगार
चौथे अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शामिल होने देहरादून पहुंचे करीमी ने कहा कि वह पहली बार दून आए, लेकिन यहां की कुदरती खूबसूरती ने उन्हें कायल कर दिया। बताया कि हिंदी फिल्में उन्हें बहुत पसंद हैं। संजय दत्त की यलगार कई बार देखी है।
विज्ञापन
करीमी का कहना है कि भारत में ताइक्वांडो की बहुत संभावना है, लेकिन यहां के खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षण की जरूरत है। बताया कि अफगानिस्तान में विश्वस्तरीय कोच और ओलंपिक मेडलिस्ट खिलाड़ी हैं, जो भारतीय खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण प्रदान कर सकते हैं।
विज्ञापन
पाकिस्तानी टीम के दून न आने के सवाल पर चुटकी लेते हुए उन्होंने कहा कि पाक टीम बहुत कमजोर है। कहा, जहां हम जाते हैं, वहां पाक टीम जाने से बचती है।