{"_id":"3b74764f6f123883fde8376931f29ccf","slug":"aditya-and-siddhartha-will-play-semifinal-of-badminton","type":"story","status":"publish","title_hn":"आदित्य और सिद्धार्थ बैडमिंटन के सेमीफाइनल में ","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
आदित्य और सिद्धार्थ बैडमिंटन के सेमीफाइनल में
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 31 Jan 2014 10:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्पोर्ट्स कांप्लेक्स 42 के बैडमिंटन हॉल में स्मैश दैट 2014 में बैडमिटन के मुकाबले खेले गए। इसमें ट्राइसिटी के विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
शुक्रवार को खेले गए मुकाबलों में लड़कों के अंडर 10 आयु वर्ग के क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए। इनमें आदित्य ने मीत को 21-5, 21-10 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन
अन्य मुकाबलों में सिद्धार्थ ने आयुश को 21-18,21-18, भव्य बतरा ने संगम को 21-10, 21-9 से हरा दिया।
इससे पहले लड़कियों के अंडर 10 वर्ग में लीग मुकाबलों में मिली वर्मा ने सबरीन कौर को 31-4 से, अतुल्या ने सुहानी को 31-15 से, अराधनी ने शगुन को 31-26 से हराया।
विज्ञापन
लड़कियों के अंडर 13 वर्ग के लीग मुकाबलों में गरीमा सिंह ने किरणप्रीत को 31-4 से, खुशी ने गुरमन को 31-8 से, दिया बतरा ने मानसी को 31-10 से, वृद्रां ने जैसमीन रावत को 31-27 से हराया दिया।
लड़कियों के अंडर 15 वर्ग के लीग मुकाबलों में इशिता ने दया को 31-8 से, मिसाल ने चाहत को 31-11 से, गरिमा ने साक्षी को 31-12 से, अर्षीयां ने पलक को 31-18 से, मन्नत ने आरुषी को 31-4 से, हरितका ने मुस्कान को 31-18 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।