फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Abhinav Bindra announces retirement on Twitter, coach shocked

बिंद्रा के एक ट्वीट ने प्रशंसकों को चौंकाया

Mon, 22 Sep 2014 09:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 22 Sep 2014 09:33 PM IST
विज्ञापन
Abhinav Bindra announces retirement on Twitter, coach shocked

एशियन गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व करने गए एकमात्र भारतीय निशानेबाज अभिनव बिंद्रा ने एक ट्वीट कर प्रशंसकों को चौंका दिया है। ओलंपिक की व्यक्तिगत स्पर्धा में गोल्ड जीतने वाले दिग्गज निशानेबाज ने कहा कि आज (मंगलवार) उनका पेशेवर शूटिंग का आखिरी दिन होगा। उनकी इस घोषणा पर चंडीगढ़ में उनके कोच काफी हैरान हैं।

विज्ञापन


अमर उजाला से विशेष बातचीत में कोच जेएस ढिल्लो ने कहा कि मुझे इसके बारे में नहीं पता। ये उनकी निजी राय हो सकती है, लेकिन मैंने उन्हें शुरू से ही पांच ओलंपिक खेलने के बारे में कहा था, इनमें से 4 ओलंपिक ये खेल चुके हैं और 2016 में होने वाले रियो ओलंपिक में जरूर खेलेंगे। मैं शुरू से ही उन्हें इन गेम्स में हिस्सा लेने के लिए मोटीवेट करता रहा हूं।
विज्ञापन

रियो ओलंपिक में हिस्सा लेंगे

Abhinav Bindra announces retirement on Twitter, coach shocked

गौरतलब है कि सोमवार को दोपहर करीब 4 बजे ट्वीट किया। मंगलवार को 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में हिस्सा लेने जा रहे बिंद्रा ने हालांकि कहा कि भले ही उनके पदकों का खजाना काफी समृद्ध हो चुका है लेकिन वह फिर भी रियो ओलंपिक में हिस्सा लेंगे।

बीजिंग ओलंपिक के गोल्ड विजेता बिंद्रा ने ट्विटर पर कहा, ‘आज का दिन मेरी पेशेवर शूटिंग जिंदगी का आखिरी दिन होगा। हालांकि मैं शौकिया तौर पर निशानेबाजी जारी रखूंगा और सप्ताह में एक-दो दिन ट्रेनिंग करूंगा। और हां, मैं रियो ओलंपिक के लिए तैयारी जारी रखूंगा। मेरे पदकों का खजाना समृद्ध हो चुका है और मुझे उम्मीद है कि इसमें अभी कुछ और पदक आएंगे।’

फिलहाल बिंद्रा की निगाहें मंगलवार को गोल्ड हासिल करने पर होंगी। पिछली बार चीन में बिंद्रा को रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed